फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की इस बेटी की बहादुरी देख पाकिस्तान ने भी किया था सलाम, पर्दे पर सोनम कपूर ने निभाया था किरदार

Sat, 05 Sep 2020 06:36 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 05 Sep 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
neerja bhanot death anniversary film role played by sonam kapoor
सोनम कपूर, नीरजा भनोट - फोटो : instagram/sonamkapoor

साल 2016 में निर्देशक राम माधवानी ने नीरजा भनोट की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारा थी। इसमें सोनम कपूर ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म का नाम भी नीरजा ही रखा गया। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का राष्ट्रीय अवॉर्ड मिला था। नीरजा भनोट ने आज ही के दिन यानी पांच सितंबर को इंसानियत को बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। उनकी पुण्य तिथि पर हम आपको नीरजा की कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जो हर किसी के लिए मिसाल है।

neerja bhanot death anniversary film role played by sonam kapoor
नीरजा भनोट - फोटो : instagram/sonamkapoor

सात सितंबर 1963 को नीरजा का जन्म हरीश और रमा भनोट के घर चंडीगढ़ में हुआ था। माता पिता की लाडली नीरजा को उनके घर पर लाडो के नाम से बुलाया जाता था। नीरजा की पढ़ाई पहले चंडीगढ़ और फिर मुंबई में हुई। मुंबई में पढ़ाई के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे। नीरजा कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापन में दिखीं।

neerja bhanot death anniversary film role played by sonam kapoor
नीरजा भनोट - फोटो : instagram/sonamkapoor

19 साल की उम्र में नीरजा की शादी एक मरीन इंजीनियर से कर दी गई। शादी के बाद वह शारजाह, यूएई शिफ्ट हो गईं। वहां उन्हें घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा। दो महीने तक ये सब सहने के बाद नीरजा ने अपने पति को छोड़ दिया और वापस मुंबई आ गईं। इसके बाद उन्होंने फ्लाइट अटेंडेंट का करियर चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन
neerja bhanot death anniversary film role played by sonam kapoor
रमा भनोट के साथ सोनम कपूर - फोटो : instagram/sonamkapoor

नीरजा की मां रमा भनोट ने बताया है कि एक बार जब नीरजा ने उनसे पूछा कि 'मां अगर मैं कभी हाईजैक जैसी किसी परिस्थिति में फंस गई तो मुझे क्या करना चाहिए?' तब उनकी मां ने कहा था, 'अगर ऐसा कुछ हुआ तो भाग जाना।' इस पर नीरजा ने काफी विश्वास के साथ अपनी मां से कहा था, 'तुम्हारी जैसी मां होंगी तो देश का क्या होगा? मर जाऊंगी लेकिन भागूंगी नहीं।' अपनी इस बात को नीरजा ने सच कर दिखाया।  

विज्ञापन
neerja bhanot death anniversary film role played by sonam kapoor
फिल्म नीरजा में सोनम कपूर - फोटो : instagram/sonamkapoor

पांच सितंबर 1986 को Pan AM 73 फ्लाइट को कराची एयरपोर्ट पर आतंकियों ने हाईजैक कर लिया था। ये फ्लाइट मुंबई से अमेरिका जा रही थी। फ्लाइट में 380 यात्री और 13 क्रू मेंबर्स थे। नीरजा भनोट इसी फ्लाइट में अटेंडेंट थीं। हाईजैक का पता चलते ही नीरजा ने कॉकपिट में बैठे पायलट्स को अलर्ट किया। उस दिन नीरजा ने अपनी सूझबूझ से कई यात्रियों की जान बचाई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed