सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन की शादी में इस वजह से नहीं जा पाए थे पिता, अब रिसेप्शन भी कैंसिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 18 Feb 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Neeti Mohan postpone her reception as singer father gets admitted to ICU
नीति मोहन - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन ने 15 फरवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड निहार पांड्या से शादी कर ली, लेकिन शादी से पहले नीति मोहन के पिता मोहन शर्मा की तबीयत खराब हो गई थी। खराब तबियत की वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था, वो अपनी बेटी की शादी में शामिल भी नहीं हो सके थे। 

Neeti Mohan postpone her reception as singer father gets admitted to ICU
नीति-निहार की शादी का रिसेप्शन हुआ पोस्टपोन, खुद बताई वजह - फोटो : self
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीति मोहन और उनके पति निहार पांड्या ने शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन प्लान किया था। इसमें बी टाउन के कई सेलेब्स शामिल होने वाले थे। हालांकि, अब ये रिसेप्शन पोस्टपोन कर दिया है। जी हां, नीति के पिता की तबियत खराब की वजह से दोनों ने रिसेप्शन पोस्टपोन कर दिया है। बता दें कि नीति और निहार ने इस रिसेप्शन में शामिल होने वाले सभी गेस्ट को पर्सनल मैसेज भेजा है। 
Neeti Mohan postpone her reception as singer father gets admitted to ICU
नीति मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैसेज में उन्होंने रिसेप्शन के पोस्टपोन की बात की जानकारी दी है। मीडिया से बातचीत के दौरान नीति मोहन की बहन मुक्ति मोहन ने बताया कि- पापा फिजिकल स्ट्रेस नहीं ले पा रहे थे। इसके बाद उन्हें होटल के कमरे में आराम करने को कहा गया था, जिस वजह से वह मंडप में भी नहीं दिखाई दे रहे थे। हमने डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने हमें सलाह दी कि पापा को अस्पताल में एडमिट कर देना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Neeti Mohan postpone her reception as singer father gets admitted to ICU
Neeti Mohan - फोटो : instagram
वहीं नीति के मुताबिक-  अभी उनके पापा अस्पताल प्रबंधन की निगरानी में हैं। हालांकि, मुक्ति के मुताबिक उनकी सिचुएशन ज्यादा सीरियस नहीं है। बता दें कि नीति और निहार पिछले 4 सालों से रिलेशनशिप में है। नीति बॉलीवुड में कई सुपरहिट गानों को आवाज दे चुकी हैं। 
विज्ञापन
Neeti Mohan postpone her reception as singer father gets admitted to ICU
neeti mohan

वहीं, निहार कंगना रनौत की फिल्म मणिकार्णिका में नजर आए थे। नीति से शादी करने से पहले निहार बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को डेट कर चुके हैं। नीति मोहन की संगीत सेरेमनी में अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप और भाई अपारशक्ति खुराना के साथ पहुंचे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed