कपूर परिवार में आज खुशियों की किलकारी गूंजी है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने आज अपने यहां बेबी गर्ल का स्वागत किया है। ऐसे में सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी कपल को बधाई देते नजर आ रहे हैं। अब तक करीना कपूर से लेकर कपूर फैमिली के कई सदस्यो के रिएक्शन सामने आ चुके हैं। दादी नीतू कपूर को बांद्रा में स्पॉट किया गया। जहां पर उनके चेहरे पर दादी बनने की खुशी साफ देखी जा सकती थी। इस दौरान उन्होंने पैपराजी के सवालों के जवाब भी दिए। वहीं आलिया भट्ट की तबीयत के बारे में भी जानकारी दी।
Neetu Kapoor: दादी बनने की खुशी से खिला नीतू कपूर का चेहरा, बोलीं- बहुत खुश हूं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीतू कपूर के चेहरे पर दिखी दादी बनने की खुशी
साझा किए गए वीडियो में नीतू कपूर को कार से मुस्कुराते हुए बाहर आते देखा जा सकता है। इसके बाद पैपराजी पूछते हैं कि घर में लक्ष्मी आई है आप क्या कहना चाहोगे। तो नीतू कपूर कहती हैं कि मैं क्या बोलना चाहूंगी मैं बहुत खुश हूं।
Karan Johar: नाना बनने पर बेहद खुश हुए करण जौहर, यूजर्स बोले- स्टूडेंट ऑफ द इयर 7 की एक्ट्रेस लॉक हो गई
आलिया या फिर रणबीर कपूर किस पर गई है बेबी?
बेबी किस पर गई है? इस सवाल के जवाब में नीतू मुस्कुराते हुए कहती हैं कि अभी छोटी है...आज ही जन्म लिया है, हां लेकिन बहुत क्यूट है। नीतू कपूर ने आलिया की तबीयत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे और शादी के कुछ दिनों बाद कपल ने जानकारी दी थी कि वह नन्हें मेहमान का स्वागत करने जा रही हैं। आज आलिया रणबीर ने अपनी बेबी गर्ल का स्वागत किया है। इससे न सिर्फ कपूर फैमिली बल्कि बॉलीवुड में भी खुशी की लहर देखने को मिल रही है।
Mili Box Office Collection: रविवार को भी 'मिली' नहीं दिखा सकी कमाल, तीसरे दिन महज इतना रहा फिल्म का कलेक्शन