फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नीतू ने पति ऋषि कपूर के साथ साझा की दशकों पुरानी तस्वीर, लिखी ये प्यारी बात

Sun, 09 Feb 2020 01:57 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 09 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Neetu Kapoor shares throwback photo of her with husband Rishi Kapoor
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री और अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय होने की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। नीतू कपूर पति ऋषि कपूर के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। एक बार फिर से वह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं। 

Neetu Kapoor shares throwback photo of her with husband Rishi Kapoor
ऋषि कपूर, नीतू सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

नीतू कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और ऋषि कपूर की एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर मेें नीतू ऋषि कपूर को अपनी बाहों में भरकर मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं तस्वीर में ऋषि कपूर भी हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए नीतू कपूर ने बेहद खास कैप्शन भी दिया। 

Neetu Kapoor shares throwback photo of her with husband Rishi Kapoor
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : Social Media

उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'आजीवन दोस्ती का रिश्ता।' नीतू कपूर की इस पोस्ट को तमाम फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा कई फिल्मी सितारों ने भी काफी पसंद किया है। साथ की कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट से लेकर एकता कपूर, सोनाली बेंद्रे, रणबीर कपूर और मनीष मल्होत्रा जैसे सितारों ने कमेंट में नीतू और ऋषि कपूर की तस्वीर की तारीफ की है। 

View this post on Instagram

Lifelong relationship Friendship ..

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu Kapoor shares throwback photo of her with husband Rishi Kapoor
Ayan Mukerji, Alia Bhatt and Ranbir Kapoor - फोटो : file photo

वहीं बात करें नीतू-ऋषि कपूर के बेटे और अभिनेता रणबीर कपूर की तो वह और अभिनेत्री आलिया भट्ट पिछले दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों सितारे किसी समारोह या एयरपोर्ट जैसी जगहों पर साथ नजर आते हैं। आलिया-रणबीर की शादी की अफवाह अक्सर उड़ती रहती है। लेकिन लगता है कि अब ये अफवाह सच्चाई में बदलने वाली है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस साल दिसंबर में रणबीर-आलिया शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

विज्ञापन
Neetu Kapoor shares throwback photo of her with husband Rishi Kapoor
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media

राजीव मसंद के अनुसार, इसी साल दिसंबर में रणबीर-आलिया शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के रिलीज होने के ठीक बाद शादी की तारीख को लेकर विचार हो रहा है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। ओपेन मैगजीन की खबर के अनुसार, दोनों परिवारों में शादी की अंतिम तारीख को लेकर बातचीत चल रही है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। खबर है कि 'ब्रह्मास्त्र' इस साल 4 दिसंबर को रिलीज हो रही है तो ऐसे में उम्मीद है कि महीने के बीच या अंत में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed