फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस ने डाला इस फिल्म की शूटिंग में खलल, वरुण धवन और नीतू सिंह हुए संक्रमित

Fri, 04 Dec 2020 03:53 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 04 Dec 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
Neetu Kapoor Varun Dhawan and director Raj Mehta have tested positive for COVID 19 during shooting of Jug Jugg Jeeyo
वरुण धवन, नीतू सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

देश में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के खत्म होने के बाद शुरू हुए मनोरंजन के काम में कोरोना वायरस लगातार विघ्न डाल रहा है। कोरोना वायरस ने ताजा रुकावट पैदा की है कुछ ही समय पहले 'जुग जुग जियो' फिल्म की शूटिंग में। नवंबर के महीने में इस फिल्म के मुख्य कलाकार अनिल कपूर, नीतू सिंह, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और प्राजकता कोली ने इसकी शूटिंग शुरू की थी। और अब सूत्रों ने खबर दी है कि फिल्म के मुख्य कलाकारों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से शूटिंग को रोक दिया गया है।

Neetu Kapoor Varun Dhawan and director Raj Mehta have tested positive for COVID 19 during shooting of Jug Jugg Jeeyo
अनिल कपूर, नीतू सिंह, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोली - फोटो : इंस्टाग्राम

घटना बीते बृहस्पतिवार की है जब फिल्म के कलाकारों को शारीरिक रूप से स्वस्थ न होने की वजह से उनका कोरोना वायरस का परीक्षण करवाया गया। इस परीक्षण में नीतू सिंह और वरुण धवन की कोरोना वायरस से परीक्षण की रिपोर्ट सकारात्मक आई। कुछ खबरें अनिल कपूर को भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात कहती हैं लेकिन अनिल के भाई बोनी कपूर में यह साफ कर दिया है कि अनिल कपूर की रिपोर्ट नकारात्मक आई है। और, वह शूटिंग स्थल चंडीगढ़ से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।

Neetu Kapoor Varun Dhawan and director Raj Mehta have tested positive for COVID 19 during shooting of Jug Jugg Jeeyo
नीतू सिंह - फोटो : instagram: neetu54

कुछ दिनों पहले जब नीतू सिंह फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग के लिए मुंबई से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुईं तब उन्होंने अपने असुरक्षित होने की आशंका जताई थी। और जब चंडीगढ़ जाकर उन्होंने शूटिंग की शुरुआत की, तब भी उन्होंने कोरोना वायरस के प्रति अपने डर को जाहिर किया था। इस महामारी से बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियां के चाक-चौबंद होने के बावजूद नीतू सिंह और वरुण धवन इस वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इनके साथ ही फिल्म के निर्देशक राज मेहता भी इस संक्रमण की चपेट में हैं। जाहिर है कि फिलहाल के लिए फिल्म की शूटिंग बंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu Kapoor Varun Dhawan and director Raj Mehta have tested positive for COVID 19 during shooting of Jug Jugg Jeeyo
नीतू कपूर, वरुण धवन, अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म 'जुग जुग जियो' से जुड़े इस मामले के बारे में अमर उजाला ने इसके आधिकारिक प्रवक्ता से भी बात करने की कोशिश की लेकिन साफ तौर पर कुछ भी कहा नहीं गया। हो सकता है कि शाम तक प्रोडक्शन हाउस अपनी तरफ से एक आधिकारिक बयान साझा करे। 'जुग जुग जियो' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमें वरुण धवन और कियारा आडवाणी एक जोड़े की भूमिका निभा रहे हैं। इन दोनों के माता-पिता का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे नीतू सिंह और अनिल कपूर। 

विज्ञापन
Neetu Kapoor Varun Dhawan and director Raj Mehta have tested positive for COVID 19 during shooting of Jug Jugg Jeeyo
वरुण धवन - फोटो : PTI

अनिल और नीतू दोनों ही वरिष्ठ कलाकार हैं लेकिन उन्होंने कभी एक साथ एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में काम नहीं किया है। यह पहला मौका है जब इन दोनों को एक साथ पर्दे पर देखा जाएगा। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे है। राज इससे पहले धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'गुड न्यूज' का निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर, दलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं।

पढ़ें: कंगना के साथ ट्विटर वॉर के बाद इस अभिनेता ने साझा की दिलजीत दोसांझ की तस्वीर, कहा- 'आप सभी को जलाने के लिए'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed