फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार में नीतू सिंह को नहीं पसंद आए थे ऋषि कपूर, बाद में फिल्मी करियर छोड़ रचा ली शादी

Mon, 08 Jul 2019 01:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 08 Jul 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
neetu singh Birthday Special know her love Story with rishi kapoor
नीतू सिंह, ऋषि कपूर - फोटो : social media
70 और 80 के दशक की बेहद खूबसूरत और बेहतरीन अदाकाराओं में से एक नीतू सिंह का आज जन्मदिन है। वह इस वक्त अपने पति और एक्टर ऋषि कपूर के साथ न्यूयॉर्क में हैं। ऋषि कपूर पिछले कई महीनों से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहे हैं और नीतू इस कठिन समय में अपने पति के साथ हैं।
neetu singh Birthday Special know her love Story with rishi kapoor
neetu singh
नीतू सिंह ने अपने एक दशक के करियर में कई हीरोज के साथ हिट फिल्में दीं। हालांकि उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा ऋषि कपूर के साथ पसंद की गई। जो बाद में उनके बैटरहॉफ भी बन गए। नीतू और ऋषि कपूर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
neetu singh Birthday Special know her love Story with rishi kapoor
कभी-कभी
यश चोपड़ा फिल्म कभी-कभी में ऋषि कपूर के अपोजिट नीतू सिंह को कास्ट किया गया था। कहा जाता है इसी फिल्म के दौरान ऋषि कपूर और नीतू सिंह का अफेयर शुरू हुआ। जो कि बाद में कई फिल्मों में देखने को मिला। दोनों की उस जमाने में किशोरों को बहुत पसंद थी और शायद यही वजह है कि वो इतनी हिट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
neetu singh Birthday Special know her love Story with rishi kapoor
neetu singh
एक इंटरव्यू में नीतू सिंह ने बताया था- मैं पहली बार ऋषि से आरके स्टूडियो में मिली थी जहां उनकी फिल्म 'बॉबी' की शूटिंग चल रही थी। लेकिन हमारी ठीक से जान-पहचान फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट पर हुई। मुझे पहली बार उनसे मिलकर बिलकुल अच्छा नहीं लगा। वो मुझे बात-बात पर टोकते रहे और मुझे लगा कि वो एक बहुत ही रुखे इंसान हैं लेकिन फिर आहिस्ता-आहिस्ता दोस्ती हो गई और फिर शादी।
विज्ञापन
neetu singh Birthday Special know her love Story with rishi kapoor
Rishi Kapoor, Neetu Singh - फोटो : social media
22 जनवरी 1980 को दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। हालांकि शादी के बाद नीतू ने फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया, उस वक्त उनके करियर का सुनहरा दौर चल रहा था। नीतू ने शादी के बाद लगभग 26 साल बाद साल 2009 में ऋषि कपूर के साथ ही फिल्म 'लव आज कल' से सिने पर्दे पर वापसी की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed