फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनीमून मनाए बिना अमेरिका से वापस लौटी नई नवेली दुल्हन नेहा धूपिया, जानिए क्या थी वजह

Thu, 17 May 2018 06:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 17 May 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
neha dhupia and angad bedi return from the usa
नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने 10 मई को एक्टर अंगद बेदी के साथ दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी का खुलासा नेहा और अंगद के इंस्टाग्राम पोस्ट से हुआ था। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो पोस्ट कर शादी का खुलासा किया था। शादी वाली रात ही नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी अमेरिका निकल गए थे। अब दोनों वापस लौट आएं हैं।  

neha dhupia and angad bedi return from the usa
neha dhupia and angad bedi - फोटो : twitter
एयरपोर्ट पर नेहा धूपिया और अंगद बेदी स्पॉट किए गए। नेहा धूपिया ने इस दौरान ब्लू जींस के साथ ब्लैक कलर की टीशर्ट पहन रखी थी वहीं अंगद बेदी भी कैजुअल लुक में नजर आए। तस्वीरों में दोनों एक दूसरे का हाथ थामे बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
 

 

@nehadhupia and @angadbedi at the Airport as they return from USA. . @colorsofcelebs . #nehakishaadi #nehadhupia #nehadhupiamarriage#nehadhupiawedding #angadbedi#angad #nehaangad #weddingbells #suprise#nehangad #bollywoodwedding #punjabiweddings#turbanswag #bollywoodcouple #couplegoals #dulha#dulhan #bride #groom #justmarried #newlymarried#airport #ootd

A post shared by COLORS OF CELEBS 🇮🇳 (@colorsofcelebs) on

neha dhupia and angad bedi return from the usa
Neha Dhupia

अमेरिका पहुंचने पर नेहा ने कुछ तस्वीरें खुद शेयर की थीं। नेहा अपने पति अंगद के साथ अमेरिका के टेक्सास में एक एनजीओ के लिए पहुंची थीं। ये एनजीओ बच्चों की शिक्षा के लिए काम करता है। नेहा उसे प्रमोट करने पहुंची थीं।

 

Summer days 🌞 ... #Austin #Texas ... once again a big thank you @prathamusa for having us ... its been so wonderful to make a difference in the lives of many through your incredible charity. 🧚🏼♀️ 📸 @angadbedi

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on

विज्ञापन
विज्ञापन
neha dhupia and angad bedi return from the usa
neha dhupia

बता दें कि नेहा और अंगद की शादी की किसी को कानोंकान खबर नहीं हुई। कुछ देर बाद ही नेहा की मेहंदी सेरेमनी के फोटोज इंस्टाग्राम पर आ गए थे। नेहा धूपिया की शादी आनंद कारज की रस्म के द्वारा पूरी हुई। 

विज्ञापन
neha dhupia and angad bedi return from the usa
neha dhupia ki shaadi

दुल्हन के लिबास में नेहा धूपिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं। नेहा ने लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना जिसे मशहूर डिजाइनर अनीता डोंगरे ने तैयार किया था। इस लहंगे के साथ नेहा ने मैच करता हुआ भारी नेकलेस और कलीरे पहने हुए थे। दूल्हे के लिबास में अंगद भी बेहद दिलकश लग रहे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed