{"_id":"5af529734f1c1b320a8b9462","slug":"neha-dhupia-and-angad-bedi-spotted-at-delhi-airport-before-leaving-for-honeymoon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के दिन ही हनीमून पर अंगद के साथ निकलीं नेहा धूपिया, पति का हाथ पकड़े एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के दिन ही हनीमून पर अंगद के साथ निकलीं नेहा धूपिया, पति का हाथ पकड़े एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 11 May 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
Neha Dhupia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बाद नेहा धूपिया और अंगद बेदी हनीमून के लिए निकल गए हैं। नेहा ने चुपके से अंगद बेदी के साथ दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी रचा ली थी जिसकी जानकारी नेहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थी। शादी के कुछ घंटे बाद ही नेहा पति अंगद के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामे दिखाई दिए।
Neha Dhupia
जानकारी के मुताबिक नेहा धूपिया और अंगद बेदी हनीमून के लिए यूएसए गए हैं। यह दोनों कपल पहले अमेरिका में कुछ वक्त साथ बिताएंगे। इसके बाद कई अलग शहरों में हनीमून मनाएंगे। यूएसए जाने से पहले नेहा पति अंगद के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आईं। हाथ में चूड़ा और मेहंदी लगे हाथों में नेहा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Neha Dhupia
नेहा और अंगद एक साथ खुश लग रहे थे। नेहा ने नीले रंग की मैक्सी ड्रेस के ऊपर ओवरकोट पहना हुआ था तो वहीं अंगद काले रंग की टी-शर्ट के साथ जैकेट में दिखे। इन तस्वीरों के साथ ही नेहा और अंगद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।
A post shared by Entertainment (@celebrityupdatesnews) on
विज्ञापन
विज्ञापन
neha dhupia
शादी के बाद नेहा धूपिया की मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें सामने आ गई हैं। तस्वीरों में नेहा धूपिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर में नेहा नीले रंग के खूबसूरत सूट में नजर आ रही है। दोनों ही तस्वीरों में नेहा की खुशी देखते ही बन रही है। हालांकि नेहा की शादी से हर कोई चौंक गया। नेहा और अंगद मुंबई में दोस्तों के लिए जल्द ही एक रिसेप्शन पार्टी देंगे।
विज्ञापन
neha dhupia
मेहंदी के मौके पर नेहा धूपिया ने मसाबा गुप्ता का डिजाइन किया गया नीले रंग का हैरिटेड फिश खादी का काफ्तान पहना था। आपको बता दें कि 10 मई की दोपहर नेहा धूपिया ने ट्वीट करते हुए सबको चौंका दिया कि उन्होंने अंगद बेदी से शादी कर ली है। नेहा धूपिया की शादी की खबर के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने कपल को शादी की बधाई भी दी।