फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neha Dhupia: बॉलीवुड के बाद अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अभिनय का जादू चलाएंगी नेहा धूपिया! इस फिल्म से करेंगी डेब्यू

Mon, 18 Dec 2023 05:07 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 18 Dec 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
Neha Dhupia will make her international debut with Ali El Arabi film Blue 52 Actress shares her Experience
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा धूपिया बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री है। नेहा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। हालांकि, इन दिनों नेहा के सितारे बुलंदियों पर ' चल रहे हैं।  मिस्त्र के डायरेक्टर अली अल अरबी की फिल्म 'ब्लू 52' से नेहा अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रही हैं। 'ब्लू 52' की कहानी भारत के कोच्चि और कतर में फिल्माया गया है। फिल्म के डायरेक्टर अली अल अरबी 2021 में आई अपनी फीचर डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'कैप्टन ऑफ जातरी' को लेकर भी सुर्खियों में हैं, हाल ही में फिल्म को कई अवार्ड भी मिले हैं।

Neha Dhupia will make her international debut with Ali El Arabi film Blue 52 Actress shares her Experience
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
किसी जादू से कम नहीं
हाल ही में, एक इंटरव्यू में अपने इंटरनेशनल डेब्यू के बारे में बातचीत करते हुए नेहा धूपिया ने कहा, 'ब्लू 52 से अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करना मेरे लिए किसी जादू से कम नहीं है। इस इंटरनेशनल प्रोजेक्ट ने मुझे एक ऐसे कैरेक्टर की गहराई में उतरने का मौका दिया, जो चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ प्रभावशाली भी है।' 

Salaar New Trailer: 'सालार' का दूसरा ट्रेलर जारी, जिगरी दोस्तों की कट्टर दुश्मनी की दास्तां बयां करेगी फिल्म

Neha Dhupia will make her international debut with Ali El Arabi film Blue 52 Actress shares her Experience
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों पर गहरा छाप छोड़ेगा मेरा किरदार
नेहा ने फिल्म में अपने किरदार के बार में बताते हुए आगे कहा, 'यह बदलाव का अनुभव है, जो लोगों पर स्थायी और गहरा छाप छोड़ेगा। मुझे इस बात की खुशी है कि अली ने मुझे अपने पहले इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका के लिए चुना है।' वहीं, डॉयरेक्टर अली अल अरबी ने फिल्म निर्माण को लेकर कहा, 'ब्लू 52 का निमार्ण प्रेम की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म में मिस्त्र, अमेरिका और भारत का मिश्रण दिखाया जाएगा। नेहा ने इस फिल्म में अपनी भूमिका के प्रति अद्भुत समर्पण दिखाया और अपने किरदार में अपनी मेहनत से एक नई जान डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Dhupia will make her international debut with Ali El Arabi film Blue 52 Actress shares her Experience
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों को फिल्म दिखाने के लिए हूं उत्साहित

निर्देशक अली अल अरबी ने आगे कहा, 'कोच्चि का खूबसूरत स्थान और कतर की सकारात्मक ऊर्जा इस फिल्म की कहानी बयां करने के लिए एक बेहतरीन कैनवास बन गई।  मैंने इस फिल्म के माध्यम से जो कहानी गढ़ी है, उसे लोगों को दिखाने के लिए उत्साहित हूं। आशा है कि दर्शक भी इस कहानी से जुड़ पाएंगे।'

 

Amitabh Bachchan: अक्षय कुमार के नक्शे कदमे पर चले बिग बी, इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में इस टीम के बने मालिक


 
विज्ञापन
Neha Dhupia will make her international debut with Ali El Arabi film Blue 52 Actress shares her Experience
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
फुटबॉलर मेसी का फैन है फिल्म का मुख्य किरदार
बता दें कि यह फिल्म एक नौ साल के बच्चे आशीष की कहानी है, जिसमें अपने बड़े भाई को खोने के बाद उसके पिता उसे कोच्चि के बैकवाटर के पास एक महाद्वीप पर लेकर जाते हैं, जिससे वे सुरक्षित रहे। धीरे-धीरे आशीष बड़ा होता है और फिर फिल्म की कहानी 13 साल आगे बढ़ती है। फिल्म में आशीष के कैरेक्टर को मेसी के फैन के रूप में दिखाया गया, जिसे कतर 2022 फीफा वर्ल्ड कप में अपने सुपरस्टार खिलाड़ी से मिलने का मौका मिलता है। फिल्म को एंबियंट लाइट बैनर तले बनाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed