फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ ने ट्रोल्स को दिया जवाब, लिखा- जो मुझे खुश देखकर दुखी हैं, उनके लिए खेद है, बेचारे!

Sat, 24 Sep 2022 03:58 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 24 Sep 2022 03:58 PM IST
विज्ञापन
Neha Kakkar addresses backlash to Falguni Pathak Song O Sajna said People are unhappy seeing me happy
फाल्गुनी पाठक, नेहा कक्कड़ - फोटो : Social Media

नेहा कक्कड़ ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। दरअसल, हाल ही में नेहा कक्कड़ ने फाल्गुनी पाठक के आइकॉनिक सॉन्ग 'मैंने पायल है छनकाई' को रीक्रिएट करते हुए 'ओ सजना' गाया है। यही वजह है कि गायिका नेहा कक्कड़ को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। नेटिजन्स का कहना है कि नेहा कक्कड़ उनके पसंदीदा गाने का रीमेक बनाकर उनके बचपन की यादों को धूमिल कर रही हैं। वहीं, नेहा कक्कड़ ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर ट्रोल्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

Neha Kakkar addresses backlash to Falguni Pathak Song O Sajna said People are unhappy seeing me happy
नेहा कक्कड़, धनाश्री वर्मा - फोटो : insta

नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, यदि मेरे बारे में खराब बाते करने से हेटर्स को अच्छा लगता है, तो मुझे कोई परेशानी नहीं है। गायिका ने आगे लिखा, “और जो लोग मुझे खुश और सफल देखकर दुखी हैं, उनके लिए मुझे खेद है। बेचारे... कृपया कमेंट करते रहें। मैं उन्हें डिलीट भी नहीं करूंगी। क्योंकि मैं जानती हूं और हर कोई जानता है कि नेहा कक्कड़ क्या है!”

Neha Kakkar addresses backlash to Falguni Pathak Song O Sajna said People are unhappy seeing me happy
नेहा कक्कड़ - फोटो : insta

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, "अगर इस तरह से बात करना, मेरे बारे में ऐसी बुरी बातें कहना, मुझे गाली देना.. उन्हें अच्छा लगता है और अगर उन्हें लगता है कि इससे मेरा दिन बर्बाद हो जाएगा। फिर मुझे उन्हें यह बताते हुए खेद हो रहा है कि मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मेरे बुरे दिन आए। यह भगवान का बच्चा हमेशा खुश रहता है क्योंकि भगवान खुद मुझे खुश रख रहे हैं।"



विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Kakkar addresses backlash to Falguni Pathak Song O Sajna said People are unhappy seeing me happy
फाल्गुनी पाठक - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, फाल्गुनी पाठक, जो अपने गाने के रीमेक से काफी परेशान लग रही थीं, ने कहा है कि वह मनोरंजन के लिए नेहा पर मुकदमा नहीं करेंगी क्योंकि उनके पास अधिकार नहीं हैं। मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान फाल्गुनी से पूछा गया कि क्या वह नेहा के खिलाफ कोई कानूनी कदम उठाने वाली हैं? जब फाल्गुनी पाठक ने जवाब देते हुए कहा, "काश मैं कर पाती लेकिन मेरे पास अधिकार नहीं हैं।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed