{"_id":"5fa7915a8ebc3ea9656383dc","slug":"neha-kakkar-and-rohanpreet-honeymoon-pics-from-dubai-see-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हनीमून के लिए पति संग दुबई पहुंचीं नेहा कक्कड़, होटल के कमरे से शेयर की ये तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हनीमून के लिए पति संग दुबई पहुंचीं नेहा कक्कड़, होटल के कमरे से शेयर की ये तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं नेहा कक्कड़ (Neha Kakkad Honeymoon) हनीमून मनाने पति रोहनप्रीत संग दुबई पहुंच चुकी हैं। रोहनप्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नेहा और अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर बैठे देखा जा सकता है। एक और वीडियो में होटल के कमरे का वीडियो है जो बेहद खास है।
रोहनप्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से अपनी इस यात्रा का वीडियो शेयर किया है। एक वीडियो में नेहा कॉफी पीती हुई दिख रही हैं। ये वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है। इसके अलावा रोहनप्रीत ने एक और वीडियो साझा किया है और यह वीडियो बेहद खास है।
रोहनप्रीत वीडियो ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है “मेरी खूबसूरत डॉल, हमेशा सुरक्षित रहो। खुश रहो।” इसके साथ ही रोहनप्रीत ने रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं। इसके बाद रोहनप्रीत सिंह ने दुबई के एक होटल के रूम का वीडियो शेयर किया है, जिसमें सफेद और लाल फूलों से हार्ट बने हुए हैं। वहीं, रूम से बाहर का व्यू काफी शानदार नजर आ रहा है। रूम को भी काफी रोमांटिक तरीके से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : Instagram: @nehakakkar
बता दें नेहा कक्कड़ अब रोहनप्रीत सिंह की पत्नी बन गईं हैं। नेहा और रोहनप्रीत ने 24 अक्तूबर को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी की रस्म के बाद पति-पत्नी एयरोसिटी स्थित होटल जे डब्ल्यू मैरियट पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के करीबी दोस्त व रिश्तेदार मौजूद थे और सभी ने दोनों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
5 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : Instagram: @nehakakkar
शादी के बाद दोनों का ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा गया था, जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं थीं। ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में जमकर धमाल हुआ था। दरअसल नेहा और रोहनप्रीत की शादी की चर्चा काफी वक्त से चल रही थी। उस वक्त दोनों का गाना 'नेहू दा व्याह' भी रिलीज होने वाला था, इसलिए फैंस को लगा कि शायद यह गाने का प्रमोशन हो। लेकिन नेहा ने सच में शादी रचाकर फैंस को हैरान कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।