फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमांश से ब्रेकअप के बाद लाइव कॉन्सर्ट में फूट-फूट कर रोईं नेहा कक्कड़, शो के दौरान निकलते रहे आंसू

Fri, 01 Feb 2019 04:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 01 Feb 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
Neha Kakkar crying for Himansh Kohli during live concert in Ahmedabad video viral
Neha Kakkar - फोटो : youtube

हिमाशं कोहली (Himansh Kohli)  से ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar )लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) सोशल मीडिया पर पोस्ट करके खुद बता चुकी हैं कि वह डिप्रेशन से गुजर रही हैं। हालांकि नेहा ने अपने आप को काफी हद तक संभाल लिया है और अपने काम पर इसका असर बिल्कुल भी न पड़े इसकी कोशिश कर रही हैं। इस बीच नेहा कक्कड़ का लाइव कॉन्सर्ट का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह शो के दौरान फूट-फूट कर रोती हुई दिखाई दे रही हैं। 

Neha Kakkar crying for Himansh Kohli during live concert in Ahmedabad video viral
Neha Kakkar - फोटो : youtube

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के लाइव कॉन्सर्ट का बीते साल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक शख्स ने यूट्यूब पर शेयर किया है। यह लाइव कॉन्सर्ट का वीडियो अहमदाबाद का है। कॉन्सर्ट के दौरान नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने वहां पर मौजूद दर्शकों से बातचीत की। नेहा कक्कड़ ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि आज मैं उन लोगों के लिए गाना गाऊंगी जिनका दिल टूट चुका है। इसके बाद नेहा कक्कड़ ने 'माही वे' गाना शुरू किया। इस गाने को जैसे ही नेहा ने गाना शुरू किया उनकी आंखें भर आईं।

Neha Kakkar crying for Himansh Kohli during live concert in Ahmedabad video viral
Neha Kakkar - फोटो : youtube

नेहा ने शो की शुरुआत में वहां मौजूद दर्शकों से कहा आप में से किसी न किसी का तो दिल टूटा होगा। आज मैं उन्हीं लोगों के लिए गाना गाऊंगी। इसके बाद नेहा कक्कड़ गाना गाना शुरू कर देती हैं लेकिन जैसी की नेहा गाना शुरू करती है तो उनकी आंख से आंसू बहने लगते हैं। नेहा अपने आपको संभालने की बहुत कोशिश करती हैं लेकिन आंसू उनकी आंख से थमने का नाम नहीं ले रहे थे। शो के दौरान मौजूद दर्शकों ने नेहा का उत्साह बढा़ने की भरपूर कोशिश करते वीडियो में दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Kakkar crying for Himansh Kohli during live concert in Ahmedabad video viral
neha kakkar - फोटो : file photo

इससे पहले नेहा कक्कड़ का एक और वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो उस वक्त का है जब नेहा का हिमांश से ब्रेकअप हुए कुछ वक्त ही बीता था। यह वाकया इंडियन आइडल सीजन 10 के दौरान का था। हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद नेहा इतनी टूट गई कि 'इंडियन आइडल' शो के दौरान ही फूट फूटकर रोने लगी थीं। नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली एक दूसरे को 4 साल से डेट कर रहे थे। 

विज्ञापन
Neha Kakkar crying for Himansh Kohli during live concert in Ahmedabad video viral
neha kakkar - फोटो : file photo

नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली ने वीडियो एल्बम 'हमसफर' में साथ काम किया था। इसके बाद से ही दोनों में करीबियां बढ़ गई थीं। फिर इंडियन आइडल के मंच पर आकर हिमांश ने नेहा के लिए अपने प्यार को कंफर्म कर दिया था। ब्रेकअप के बाद नेहा और हिमांश ने अपने-अपने अकाउंट से एक-दूसरे की शेयर की हुई फोटो-वीडियो को डिलीट कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed