बजट 2019 से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ी उम्मीद थी। सरकार ने इस उम्मीद को पूरा करते हुए फिल्म जगत के लिए बड़ी घोषणा कर दी। बजट भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम देने का ऐलान किया। इस ऐलान के बाद इंस्डट्री से जुड़े लोग खुश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
PM मोदी से तीन बार मिला 'बॉलीवुड' और जो चाहा, बजट में वो मिला तो सेलिब्रेटीज ने यूं सराहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देखें ट्वीट...
I applaud the @narendramodi govt. for the single window clearance for shootings & it’s commitment to fight piracy which is the biggest menace for the film industry. #BudgetSession2019 pic.twitter.com/wriIn6Lskf
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) February 1, 2019
निर्देशक-निर्माता मधुर भंडारकर ने लिखा 'सिनेमैटोग्राफी अधिनियम में एंटी-कैमकोडिंग प्रावधान शुरू करने और सरकार द्वारा फिल्म शूटिंग के लिए पाइरेसी और सिंगल विंडो क्लीयरेंस से लड़ने के लिए शुक्रिया। यह फिल्म उद्योग को बड़े पैमाने पर मदद करेगा। वहीं अमान मलिक ने लिखा, 'भारतीय फिल्म निर्माताओं के लिए अब सिंगल विंडो क्लीयरेंस।'
Welcome move by @narendramodi Government for initiating Anti-Camcording provision in the Cinematography Act to fight Piracy and Single window clearance for Film Shootings.This will help the Film Industry in a Big Way.🙏#Budget2019 Single window clearance now for Indian filmmakers #Budget2019
देखें ट्वीट...
प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा, 'संसद में बजट पेश करने के समय भारतीय सिनेमा को रोजगार सृजन में योगदान के लिए सराहा जाना वाकई प्रसन्नता की बात है। भारतीय फिल्म निर्माताओं के लिए देश में शूटिंग के लिए इससे काफी मदद मिलेगी। एंटी कैमकॉर्डिंग नियमों में संशोधन भी स्वागत योग्य कदम है, इससे सिनेमाघरों में गैरकानूनी तरीकों से फिल्मों की रिकॉर्डिंग रोकने में मदद मिलेगी और पाइरेसी को खत्म करने की दिशा में इसके दूरगामी परिणाम मिलेंगे।'
बीते दिनों पीएम मोदी ने इंडस्ट्री के बड़े निर्माताओं-निर्देशकों और स्टार्स को मिलने के लिए दिल्ली बुलाया था। फिल्म जगत के सदस्यों ने भारत के मनोरंजन उद्योग के लिए जीएसटी की दरें कम और एक समान रखने की मांग की और मुंबई को मनोरंजन की वैश्विक राजधानी के रूप में विकसित करने पर बल दिया। इसके बाद पीएम मोदी बॉलीवुड के यंग स्टार्स की एक बैठक बुलाई थी। मुंबई में भी एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कई कलाकारों से मुलाकात की थी।