{"_id":"5c541733bdec224e364f9954","slug":"ranveer-singh-get-romantic-kissed-deepika-padukone-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद दीपिका के साथ रणवीर की ये मोहब्बत देख आप भी कह उठेंगे, दाग अच्छे हैं!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद दीपिका के साथ रणवीर की ये मोहब्बत देख आप भी कह उठेंगे, दाग अच्छे हैं!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 01 Feb 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer Singh
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आपको बेंगलुरू के रिसेप्शन में बॉलीवुड के वीर रणवीर सिंह का अपनी नई नवेली दुल्हन दीपिका पादुकोण का फर्श पर फिसलता पल्लू संभालना याद हो तो आपको ये भी पता होगा कि रणवीर अपनी बीवी से सार्वजनिक रूप से प्यार जताने का कोई मौका छोड़ते नहीं हैं। बीती रात दोनों मुंबई के एक मशहूर रेस्तरां से बाहर आते दिखे और जैसे ही दोनों बाहर आए रणवीर को दीपिका की ड्रेस में कुछ लगा दिखाई दिया।
2 of 5
Ranveer Singh deepika
- फोटो : social media
बस, बिना कैमरों की परवाह किए रणवीर वहीं दीपिका की ड्रेस के दाग छुड़ाने लगे। अब ऐसा पति हो तो फिर दीपिका तो कहेंगी ही ना कि दाग अच्छे हैं। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने कुछ समय पहले ही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी की। शादी के बाद इस खूबसूरत कपल को अक्सर साथ देखा जाता है साथ ही दोनों बड़े ही अलग अंदाज में अपने फैंस से मिलते हैं। अब इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर दीपिका को किस करते नजर आ रहे हैं।
3 of 5
Ranveer Singh deepika
- फोटो : social media
यह वीडियो वायरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में रणवीर सिंह बेहद कूल अंदाज में नजर वहीं दीपिका बेहद सिंपल लुक में दिखाई दीं। दोनों ने फैंस को देखकर उनका अभिवादन किया और तस्वीरें खिंचवाईं। वहीं खास बात यह है कि थोड़ी देर बाद ही रणवीर सिंह दीपिका को किस करते हुए मीडिया के कैमरे पर पोज देने लगे। रणवीर का किस करता हुआ यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। इन दोनों स्टार के फैंस कमेंट के जरिए इनकी तारीफ भी कर रहे हैं।
बता दें कि बॉलीवुड के खूबसूरत कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले साल 14-15 नवंबर को परिवार और करीबियों की मौजूदगी में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी में करीब 25 से 30 करोड़ रुपए खर्च किए।
विज्ञापन
5 of 5
ranveer deepika
- फोटो : twitter
आपको बता दें कि बीते साल रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिंबा' का बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया। इस फिल्म ने महज 11 दिन में 200 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया। फिल्म को सोलो रिलीज का पूरा फायदा मिला। 'सिंबा' साल 2018 की तीसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन वाली फिल्म बन गई है। संजू ने बॉक्स ऑफिस पर 341 करोड़, पद्मावत ने 300 करोड़ का बिजनेस किया था। 'सिंबा' साउथ की सुपरहिट फिल्म टेम्पर की रीमेक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।