अक्सर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज एक-दूसरे को डेट करने लगते हैं और पता भी नहीं चलता। जब सेलेब्स एक-दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं तब उनके रिलेशन की खबरें सामने आती हैं। हाल ही में स्टार सिंगर नेहा कक्कड़ के रिलेशन का भी खुलासा हो गया है।
चुपके-चुपके इस एक्टर को डेट कर रहीं टॉप सिंगर नेहा कक्कड़, सोशल मीडिया पोस्ट ने खोले राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा कक्कड़ एक्टर हिमांश कोहली को डेट कर रही हैं। नेहा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिमांश के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। हिमांश फिल्म 'यारियां' से फेमस हुए थे। नेहा ने इस फिल्म का गाना 'ब्लू है पानी पानी' गाया था।
A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on
यह गाना काफी हिट भी हुआ था। किस डे के मौके पर गाल पर किस करते हुए नेहा ने हिमांश के साथ फोटो पोस्ट की थी। साथ ही दोनों ने टेडी डे भी सेलीब्रेट किया था। हिमांश ने नेहा को बहुत बड़ा टेडी गिफ्ट किया था।
A post shared by Himansh Kohli (@kohlihimansh) on
नेहा ने हिमांश के बर्थडे पर उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया था। वहीं हिमांश ने भी एक पोस्ट लिखा था, 'मुझे याद नहीं कि मैंने पिछली बार कब इतना एंज्वॉय किया था। यह लड़की किसी को भी पागल बना सकती है।'
#Funtimes with this Cutiee 🕺🏻❤️😘😇 #NehaKakkar #HimanshKohli
A post shared by Himansh Kohli (@kohlihimansh) on
बता दें इंस्टाग्राम पर हिमांश के 47 हजार फॉलोवर हैं वहीं नेहा कक्कड़ के फॉलोवर की संख्या 90 लाख है। जब नेहा के फॉलोवर 90 लाख हुए थे तो हिमांश ने उन्हें बधाई दी थी। वहीं जब हिमांश के गाने 'मुसाफिर' को 5 करोड़ व्यूज मिले थे तो नेहा ने उन्हें विश किया था।