फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस 'कुत्ते' के कारण रवीना टंडन को आया था धमकी भरा फोन कॉल और फिर जो हुआ....

Mon, 12 Mar 2018 10:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Mar 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
raveena tandon receives ransom calls for a dog

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन न सिर्फ अपने एकटिंग की वजह से जानी जाती हैं बल्कि उनकी सुंदरता के भी लोग दीवाने हैं। उनकी गिनती 90 के दशक की सबसे हॉट हीरोइनों में होती है। उन्होंने बॉलीवुड में तो काम किया ही है, साथ ही उन्होंने साउथ की फिल्मों में भी अपना जादू चलाया है। लेकिन क्या आपको पता है कि रवीना जैसी बड़ी स्टार को भी धमकी भरे फोन कॉल आए हैं। जी हां, हम आपको रवीना टंडन से जुड़ी उस घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जब उनसे फिरौती मांगने के लिए धमकी भरे फोन कॉल आते थे।

raveena tandon receives ransom calls for a dog

दरअसल रवीना टंडन को फिरौती के लिए फोन आने की वजह उनकी मां का कुत्ता था। रवीना की मां वीना टंडन के पास एक पामेरियन कुत्ता था, जिसका नाम रैंबो था। रवीना का परिवार रैंबो का खास ख्याल रखता था। नौकर रैंबो का घुमाने बाहर ले जाया करता था। एक दिन जब नौकर रैंबो को घुमाने बाहर निकला तो 2 अनजान लड़के रैंबो को छीनकर वहां से भाग गए थे।

raveena tandon receives ransom calls for a dog

इस घटना के बाद रवीना टंडन ने रैंबो को तलाशने के लिए अखबार में एक ऐड दिया था। ऐड में में रैंबो को लाने वाले को ईनाम देने की बात कही गई थी लेकिन इस विज्ञापन में रवीना टंडन का फोन नंबर भी छप गया था। इसके बाद से रवीना को फिरौती मांगने के लिए धमकी भरे फोन आने शुरू हो गए था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रवीना से कुत्ते की एवज में 10 लाख रुपए तक मांगे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
raveena tandon receives ransom calls for a dog

इसी बीच मुंबई के वर्सोवा में स्थित पालतू जानवरों की दुकान पर 2 लड़के कुत्ता बेचने के लिए पहुंचे थे। लड़कों ने कुत्ते का नाम बॉबी बताय था लेकिन यह नाम पुकारने पर कुत्ता कोई जवाब नहीं दे रहा था। तभी दुकानदार ने कुत्ते को रैंबो कहकर पुकारा तो कुत्ते ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। यह नाम सुन लड़के दुकान पर ही कुत्ते को छोड़कर भाग निकले। दरअसल रवीना का दिया हुआ ऐड दुकानदार ने पहले ही पढ़ लिया था। इसके बाद उस दुकानदार ने खुद कुत्ते को रवीना टंडन तक पहुंचाया। 

विज्ञापन
raveena tandon receives ransom calls for a dog

हालांकि कुत्ता मिल जाने के बाद भी रवीना को धमकी वाले फोन आना बंद नहीं हुए थे। लगातार उनसे कुत्ता लौटाने के लिए रुपयों की मांग की जाती थी। यहां तक कि एक व्यक्ति तो किसी दूसरे का पामेरियन कुत्ता चुराकर रवीना को देने उनके घर पहुंच गया था। इन बातों से परेशान होकर रवीना ने छुटकारा पाने के लिए एक और विज्ञापन अखबार में छपवाया। इस बार विज्ञापन के जरिए सूचना दी गई कि रवीना को उनका रैंबो मिल गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed