{"_id":"5aa4fca94f1c1b3a058b48e9","slug":"rani-mukherji-understand-film-hichki-character-through-brad-cohen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' को लेकर खुलासा, इस शख्स पर बेस्ड है कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' को लेकर खुलासा, इस शख्स पर बेस्ड है कहानी
Mon, 12 Mar 2018 09:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Mar 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rani Mukerji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यशराज बैनर और रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' रिलीज के लिए एकदम तैयार है। रानी मुखर्जी बड़े परदे पर 4 साल बाद वापसी कर रही हैं। इससे पहले उनकी फिल्म 'मर्दानी' रिलीज हुई थी। फिलहाल रानी मुखर्जी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
2 of 5
Rani Mukerji
फिल्म 'हिचकी' ब्राड कोहेन की ऑटोबायोग्राफी पर बेस्ड है। रानी मुखर्जी फिल्म में एक टीचर नैना माथुर का किरदार निभा रही है जो टॉरेट सिन्ड्रोम से पीड़ित हैं। बता दें कि ब्राड कोहेन अमेरिका में पॉपुलर मोटिवेशन स्पीकर और टीचर हैं।
3 of 5
Rani Mukerji
फिल्म प्रमोशन के दौरान निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने बताया कि, वह पिछले 5 साल से ब्राड कोहेन के संपर्क में थे। जबकि 2016 में रानी मुखर्जी को इस फिल्म की कहानी सुनाई थी। यही नहीं रानी मुखर्जी ने टॉरेट सिन्ड्रोम से पीड़ित कुछ लोगों से मुलाकात भी की। साथ ही कोहेन से उन्होंने वीडियो कॉल पर बातचीत की और उनके बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rani Mukerji
फिल्म के प्रवक्ता ने बताया कि, रानी चाहती हैं कि फिल्म के जरिए ब्राड कोहेन के जीवन की कहानी सभी के सामने आए। उनकी जिंदगी सभी के लिए प्रेरणा है। ब्राड खुद इस फिल्म का प्रमोशन अमेरिका में करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Rani Mukerji
फिल्म 'हिचकी' यशराज बैनर तले बन रही है जिसमें रानी मुखर्जी एक ऐसे टीचर का किरदार निभाएंगी जिसे नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर है। इस फिल्म का खास उद्देश्य यह है कि कैसे एक शारीरिक कमजोर व्यक्ति अपनी कमजोरी को ताकत बनाकर सफलता की बुलंदियों तक पहुंचता है। यह फिल्म 23 मार्च को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।