फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए क्यों 'पद्मावत' के बाद अब शाहिद कपूर के लिए यह फिल्म है बेहद खास

Mon, 12 Mar 2018 08:01 AM IST
रेनू सकलानी, अमर उजाला, देहरादून
रेनू सकलानी, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 Mar 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
Shahid kapoor next movie very special
shahid kapoor - फोटो : instagram

'पद्मावत' में अपने अभिनय से राजा रतन सिंह के किरदार को सिल्वर स्क्रीन पर जिंदा करने के बाद अब शाहिद कपूर इस फिल्म के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।


 

Shahid kapoor next movie very special
Shahid Kapoor
टिहरी में शूटिंग के लिए पहुंचे फिल्म स्टार शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों बातचीत में ‘बल’ लगाने का अभ्यास कर रहे हैं। ‘बल’ ऐसा शब्द है जो गढ़वाली बोली में बातचीत के दौरान अक्सर इस्तेमाल किया जाता है। फिल्म में पहाड़ी युवक-युवती का रोल कर रहे शाहिद और श्रद्धा भी इस शब्द का इस्तेमाल करना सीख रहे हैं। साथ ही गढ़वाली टोन सीखने के लिए स्थानीय युवक की देखरेख में अभ्यास भी कर रहे हैं। 

 
Shahid kapoor next movie very special
shraddha kapoor
फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग इन दिनों टिहरी में चल रही है। फिल्म में श्रद्धा कपूर गढ़वाली लड़की ललिता नौटियाल और अभिनेता शाहिद कपूर गढ़वाली युवक की भूमिका में हैं, जो पेशे से वकील है। फिल्म में दोनों स्टार के गढ़वाली रोल अदा करने की बात सुनने के बाद से लोगों में ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid kapoor next movie very special
shraddha kapoor - फोटो : instagram
दोनों कलाकारों के लिए गढ़वाली टोन सीखना आसान तो नहीं है, लेकिन टीम की ओर से फिल्म की शूटिंग पूरी होने तक एक गढ़वाली लड़के को हायर किया गया है, जोकि शाहिद और श्रद्धा को सिखा रहे है। 13 मार्च से फिल्म की शूटिंग देहरादून में शुरू होगी, जिसके लिए अभिनेत्री यामी गौतम सहित कई सितारे देहरादून पहुंचेंगे। फिल्म निर्देशक श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में नौ फरवरी से नई टिहरी, बौराड़ी में ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। 

 
विज्ञापन
Shahid kapoor next movie very special
shraddha kapoor
फिल्म लोकल आर्टिस्ट को भी मौका दे रही है। अभी तक 175 लोकल कलाकार फिल्म में अभिनय कर रहे हैं। स्थानीय रजत राणा, राशिका ठाकुर, आशीष नेगी, विनीत नौटियाल, अंकिता, आदिति, ज्योति समेत कई स्थानीय युवा सह कलाकारों को मौका मिला है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed