फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12 साल पहले एक कमरे के मकान में रहा करती थीं नेहा कक्कड़, तस्वीर शेयर कर हुईं भावुक

Sat, 07 Mar 2020 09:42 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 07 Mar 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
Neha Kakkar emotional post on Instagram shared rented house and lavish bungalow picture
Neha Kakkar - फोटो : Instagram

बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) किसी पहचान की मुहताज नहीं हैं। उनकी आवाज ने उन्हें आज शोहरत की ऐसी बुलंदियों तक पहुंचा दिया है जिसका सपना हर कोई देखता है। नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जो चर्चा में है। इसकी वजह नेहा के पुराने और नए घर की दो तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए नेहा ने अपने 12 साल के संघर्ष की कहानी साझा की। 

Neha Kakkar emotional post on Instagram shared rented house and lavish bungalow picture
Neha Kakkar - फोटो : Instagram

नेहा कक्कड़ सिनेमाजगत में आने से पहले एक कमरे के मकान में किराए पर ऋषिकेश में रहा करती थीं। हालांकि अब उनके पास एक आलीशान बंगला है। अपने उन्हीं पुराने दिनों को याद करते हुए नेहा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की। एक तस्वीर नेहा के पुराने घर की जहां पर उन्होंने जन्म लिया था तो दूसरी उनके बंगले की है। इन तस्वीरों के साथ नेहा ने भावुक पोस्ट भी लिखा।

Neha Kakkar emotional post on Instagram shared rented house and lavish bungalow picture
Neha Kakkar - फोटो : Instagram

नेहा कक्कड़ ने लिखा- 'ये वो बंगला है जो अभी हमारा है और दूसरा घर ऋषिकेश जहां मैं पैदा हुई थी। उस घर में हम कक्कड़ फैमिली एक ही कमरे में रहा करते थे। वहां मेरी मां ने एक टेबल रखा था जो कि हमारा किचन था। वो घर भी हमारा अपना नहीं था। उसके लिए हम किराया दिया करते थे। आज जब भी मैं इसी शहर में अपने बंगले को देखती हूं तो हमेशा भावुक हो जाती हूं।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

This is the Bungalow we Own now in #Rishikesh and Swipe Right to see the house where I was Born ❤️🙏🏼 In the same house We Kakkar’s used to stay in a 1 Room inside which My Mother had put a table which was our kitchen in that small room. And that Room also was not our own, we were paying rent. And Now Whenever I see Our Own Bungalow in the Same City, I always get Emotional 🥺 . #SelfMade #NehaKakkar ❤️💪🏼 Biggest Thanks to My Family @sonukakkarofficial @tonykakkar Mom Dad Mata Rani (God) ❤️🙏🏼 and Ofcourse My NeHearts and All My Well wishers ❤️🙌🏼 . #NehuDiaries #Utrakhand #KakkarFamily

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Kakkar emotional post on Instagram shared rented house and lavish bungalow picture
neha kakkar - फोटो : social media

नेहा ने आगे लिखा- 'मेरे परिवार को शुक्रिया। मां-पापा और माता रानी और मेरे शुभचिंतकों को भी।' नेहा के इस पोस्ट पर कई सितारे भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनके संघर्ष भरे दिनों से शोहरत हासिल करने की तारीफ कर रहे हैं। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि सिनेमाजगत में आने से पहले नेहा बहन और भाई के साथ जगराते में गाया करती थीं। 

विज्ञापन
Neha Kakkar emotional post on Instagram shared rented house and lavish bungalow picture
Neha kakkar - फोटो : Social Media

'इंडियन आइडल' में बतौर कंटेस्टेंट आने के बाद नेहा को कामयाबी मिली और इसके बाद वह एक-एक कर कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती गईं। नेहा ने 'इंडियन आइडल' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने के बाद एक म्यूजिक एलबम निकाली जिसका नाम 'नेहा द रॉक स्टार' था। यह साल 2008 में आई थी। इसके बाद नेहा को सिनेमाजगत में काम मिलने लगा। 

टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार एंट्री, जानें कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed