देशभर में होली की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। यहां तो सितारे अभी से ही सेलिब्रेशन के मूड में नजर आ रहे हैं। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने मुंबई स्थित अपने निवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़ी हस्तियों के अलावा अंबानी परिवार के करीबी मित्र और बॉलीवुड सितारे शामिल हुए।
अंबानी की होली पार्टी में बॉलीवुड सितारों की मस्ती, निक के साथ प्रियंका ने जमकर खेला रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ भारत में हैं। इस दौरान कपल ने अंबानी की होली पार्टी में हिस्सा लिया। दोनों होली के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आए। इस कपल के साथ कटरीना कैफ भी नजर आ रही हैं। निक जोनस ने होली की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी अंबानी की होली पार्टी में शामिल हुईं। जैकलीन ने फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस पहनी थी। उनके बालों और चेहरे पर पीले रंग का गुलाल लगा हुआ था।
सोनाली बेंद्र ने भी अंबानी की होली पार्टी में जमकर रंग खेला। सोनाली ने पीले रंग की ड्रेस पहनी थीं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके चेहरे और कपड़ों पर लगे रंग को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोनाली ने होली पार्टी में खूब एंजॉय किया है।
पार्टी के दौरान नीता अंबानी कैमरे के सामने पोज देते हुए। नीता अंबानी भारतीय पारंपरिक ड्रेस में नजर आईं। कानों में हैवी इयररिंग्स और लाइट मेकअप नीता पर परफेक्ट सूट कर रहे थे।
#nitaambani at her daughter #ishaambani holi bash #viralbhayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on