एक समय नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली के प्यार के किस्से खूब सुर्खियों में थे। इनकी जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी माना जाता था, जिसे इन्हें कई बार खुले मंच पर भी भुनाने का मौका मिला। लेकिन समय के साथ आई खटास के बाद दोनों 2018 में अलग हो गए थे। इस घटना का खुलासा नेहा ने खुद किया था। उन्होंने रोते हुए पूरी कहानी बताई थी, जिसके बाद ये खबर मीडिया में छा गई थी। वहीं, इस पूरे मामले पर हिमांश चुप रहे थे, लेकिन हालिया एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलकर इस मामले पर बात की।
नेहा कक्कड़ संग हुए ब्रेकअप पर हिमांश कोहली ने दो साल बाद तोड़ी चुप्पी, किया ये खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमांश से जब पूछा गया कि नेहा से ब्रेकअप के बाद उन्होंने चुप्पी क्यों साधी। उन्होंने अपना पक्ष क्यों नहीं रखा। इसपर बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि 'ये मेरा ब्रेकअप था। आखिर मैं दुनियाभर को क्यों बताता फिरूं कि मेरे घर में क्या हो रहा है। आखिर उससे किसी को क्या मतलब? किसी को क्यों इस मामले में दिलचस्पी है?'
उन्होंने बताया कि 'ये साल 2018 से चला आ रहा है। अब तो मैं नेहा को भी दोष नहीं देता हूं। वो आगे बढ़ गई हैं, वो खुश हैं। मैं अपने ख्वाबों की जिंदगी जी रहा हूं। पैसे कमा रहा हूं और लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा हूं, लेकिन कुछ लोग हैं जो आज भी उसी चीज को लेकर अटके पड़े हैं, जबकि हम 2021 में जी रहे हैं। आप इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते। कुछ लोगों को लगता है कि मैंने कुछ गलत किया होगा, लेकिन मैं गलत इंसान नहीं हूं।'
हिमांश ने आगे कहा कि 'अगर मैं किसी के साथ कुछ गलत करता तो मुझे जिंदगी भर सुकून की नींद ही नहीं आती। मैं चैन की नींद नहीं सो रहा होता। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि मैं लोगों को ये समझाता रहूं कि क्या गलत है और क्या सही। उस समय नेहा को जो सही लगा उन्होंने किया। वो गुस्से में थीं। उन्होंने कुछ पोस्ट किया होगा। मैं गुस्से में था, लेकिन मैंने कुछ पोस्ट नहीं किया। अब कौन ज्यादा टॉक्सिक है? वे लोग टॉक्सिक हैं जो जबरदस्ती आपको पोक करते हैं, जिसकी जरूरत नहीं। मैं किसी से शिकायत नहीं कर रहा हूं। इसलिए मैंने कभी इसपर बात भी नहीं की। हम एक समान थे, प्यार नहीं था, नफरत भी नहीं थी। अगर हम यह मेनटेन कर सकते हैं तो अब लोग भी इसमें तसल्ली कर सकते हैं।'
बता दें कि नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह संग पिछले साल अक्टूबर में शादी कर ली। ये कपल अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक फोटोज और वीडियोज शेयर करता रहता है। वहीं, हिमांश कोहली ने 2011 में टीवी पर 'हमसे है लाइफ' से डेब्यू किया था। 2014 में उन्होंने 'यारियां' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इधर फिल्म का म्यूजिक पॉप्युलर हुआ, उधर हिमांश कोहली की भी किस्मत चमकी। हिमांश कोहली इसके बाद नेहा कक्कड़ के साथ रिलेशन के कारण भी चर्चा में रहे, वहीं अब वह जुबिन नौटियाल के नए सॉन्ग 'वफा ना रास आई' के कारण चर्चा में हैं।