बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज से हर किसी को दीवाना बना दिया है। उनके गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। नेहा कक्कड़ के गाने हर फंक्शन में बजते हैं और फैंस उन गानों पर झूमकर नाचते हैं। सिंगिंग में हिट करियर बनाने वाली नेहा कक्कड़ ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया है। आज नेहा कक्कड़ सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' की जज भी हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी इसी शो में नेहा कक्कड़ कंटेस्टेंट बनकर पहुंची थी।
कभी 'इंडियन आइडल' में ऑडिशन के दौरान नेहा कक्कड़ की इस बात से नाराज हो गए थे शो के जज, देखिए वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा कक्कड़ का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो उस वक्त का है जब लाखों लोगो की तरह सिंगर बनने का सपना लिए नेहा कक्कड़ मुंबई आईं थीं। उस वक्त नेहा ने 'इंडियन आइडल' के लिए ऑडिशन दिया था। जिस वक्त नेहा कंटेस्टेंट के रूप में ऑडिशन दे रही थीं इस वक्त शो के जज अनु मलिक, सोनू निगम और फराह खान थे।
नेहा कक्कड़ का ये वीडियो सेट इंडिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है और इसे नाम दिया है- 'नेहा कक्कड़ स्पेशल'। इस वीडियो में दिख रहा है कि नेहा कक्कड़ बाकी सारे कंटेस्टेंट की तरह लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। इसके बाद अपना नंबर आने पर वो जजों के सामने परफॉर्म करती हैं। इस वीडियो में नेहा डूएट और सिंगल परफॉर्म करती नजर आ रही हैं।
हालांकि वीडियो में एक समय ऐसा भी आता है जब नेहा का गाना सुनकर जज नाराज हो जाते हैं। फराह खान कहती हैं कि,'तुमने ये गाना क्यों चूज किया? वहीं सोनू निगम कहते हैं कि, 'नया गाना नहीं सुनते क्या? इसके बाद आगे वीडियो में दिखता है कि नेहा कक्कड़ कई दूसरे गानों पर परफॉर्म करती हैं और जज उनसे काफी प्रभावित हो जाते हैं। इस वीडियो में नेहा की इंडियन आइडल की जर्नी दिखाई गई है। वीडियो को 29 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
नेहा कक्कड़ अब एक बड़ी स्टार बन चुकी हैं। कुछ समय पहले उनका गाना 'गले लगाना है' रिलीज हुआ है जिसे उन्होंने अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ गाया है। इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है। इसके अलावा नेहा और उनके पति रोहनप्रीत का गाना 'ख्याल रख्या कर' रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया था। इस गाने को भी फैंस का खूब प्यार मिला था।