सब्सक्राइब करें

शादी के बाद किचन में खाना बनाती नजर आईं नेहा कक्कड़, तस्वीर पर पति रोहनप्रीत ने किया दिल लूट लेने वाला कमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 07 Jan 2021 12:40 PM IST
विज्ञापन
Neha Kakkar making food in the kitchen photo got viral on social media
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की चुलबुली सिंगर नेहा कक्कड़ अपने गानों से तो हर किसी को अपना दीवाना बनाती ही हैं, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी जबरदस्त वायरल होती हैं। शादी के बाद से नेहा और भी ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं। हाल ही में नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरों में नेहा घर का काम काज संभालती दिख रही हैं।

Trending Videos
Neha Kakkar making food in the kitchen photo got viral on social media
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar

नेहा के किचन में काम करने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। ब्लू जींस के साथ यैलो टॉप और यैलो श्रग पहनीं नेहा हाथ में बॉउल लेकर कुछ फेंटती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में नेहा बेहद ही खुश दिख रही हैं। इस तस्वीर में उनका डिजाइनर किचन भी दिख रहा है जो फैंस का ध्यान खींच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Kakkar making food in the kitchen photo got viral on social media
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @rohanpreetsingh

सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा- 'जब मैं किचन में होती हूं वर्सेज जब मैं लिविंग रूम में होती हैं'। अब फैंस को नेहा की ये हंसती खिलखिलाती तस्वीर काफी पसंद आ रही है। इतना ही नहीं उनकी तस्वीर पर पति रोहनप्रीत भी अपना  दिल हार बैठे हैं। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा- 'इस सुकून वाली स्माइल को मैं सारी उम्र ही देखता रहूं'। इसके साथ उन्होंने कई सारे इमोजी भी बनाए हैं जिससे वो अपने प्यार का इजहार कर रहे।


View this post on Instagram

A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar)

Neha Kakkar making food in the kitchen photo got viral on social media
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @nehakakkar

बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्टूबर को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। नेहा की शादी की तस्वीरों ने काफी सुर्खियां बटोरीं थी। इसके बाद नेहा और रोहनप्रीत हनीमून मनाने दुबई गए थे और उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आई थीं। बता दें कि शादी के दो महीने बाद नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए थे।



 

विज्ञापन
Neha Kakkar making food in the kitchen photo got viral on social media
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि बाद मे नेहा ने बताया था कि वो प्रेग्नेंट नहीं है बल्कि ये उनके एलबम 'ख्याल रख्या कर' का एक पोस्टर था। उनके इस खुलासे ने भी सोशल मीडिया पर कई दिनों तक हंगामा मचाया था। फिलहाल अब नेहा अपने करियर के साथ- साथ अपनी शादी भी इंजॉय कर रही हैं। वहीं फैंस भी उनकी पोस्ट की हुई तस्वीरों पर खुलकर प्यार लुटा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed