{"_id":"5e9069978ebc3e78b27cd0a2","slug":"neha-kakkar-reveals-that-singers-do-not-get-money-from-bollywood-they-get-money-from-events-and-concerts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेहा कक्कड़ ने खोला इंडस्ट्री से जुड़ा बड़ा राज, बॉलीवुड में सिंगर्स को नहीं मिलते गाना गाने के पैसे!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेहा कक्कड़ ने खोला इंडस्ट्री से जुड़ा बड़ा राज, बॉलीवुड में सिंगर्स को नहीं मिलते गाना गाने के पैसे!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 10 Apr 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
neha kakkar
- फोटो : insatgram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री जितनी सीधी दिखाई देती है। उससे कई ज्यादा उसमें राज छिपे हैं। बॉलीवुड का हर राज समय के साथ बाहर आता है। कभी ना कभी तो स्टार्स भी इन राज को अपने अंदर दबाकर रखने में नाकामयाब साबित होते हैं और राज को उजागर कर ही देते हैं। ये राज कभी मी टू बनकर सामने आते हैं। तो कभी कोई अभिनेत्री कास्टिंग काउच का पर्दाफाश कर देती है। अब हाल ही में बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी इंडस्ट्री से जुड़ा एक सच उजागर किया है।
2 of 5
neha kakkar
- फोटो : insatgram
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ हमेशा सुर्खियों में ही बनी रहती हैं। कभी अपने गानों की वजह से तो कभी किसी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से। कभी अपनी शादी को लेकर तो कभी अपने ब्रेकअप को लेकर। अब हाल ही में नेहा कक्कड़ एक बार फिर से अपने एक बायन को लेकर चर्चा में आ गईं। नेहा ने अपने बयान में बॉलीवुड से जुड़ा एक राज कोला है। नेहा ने बताया है कि बॉलीवुड में सिंगर्स को गाने के पैसे नहीं मिलते हैं। बल्कि उन्हें अलग से अपनी कमाई करना पड़ती है।
3 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल नेहा कक्कड़ ने हाल ही में एक न्यूज पोर्टल वेबसाइट को इंटरव्यू दिया है। अपने इंटरव्यू में नेहा ने ये राज खोला है। इंटरव्यू में नेहा ने कहा, 'बॉलीवुड हमें गाने के पैसे नहीं देती है। उन्हें लगता है कि अगर हम कोई सुपरहिट गाना दे रहे हैं तो हम शोज से ही पैसा कमा लेंगे। लाइव कॉन्सर्ट्स के जरिए मैं अच्छा खासा कमा लेती हूं लेकिन बॉलीवुड से नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Neha Kakkar
- फोटो : file photo
अब नेहा के इस खुलासे में कितनी सच्चाई है और कितनी नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन ये बात तो सच है कि बॉलीवुड सिंगर्स जितने गाने बॉलीवुड में नहीं गाते उससे कहीं ज्यादा वो कॉन्सर्ट्स कर लेते हैं। और तो और कई ऐसे सिंगर्स भी हैं जो बॉलीवुड में इतना बड़ा नाम तो हासिल नहीं कर पाए। लेकिन कॉन्सर्ट्स के जरिए इन सिंगर्स ने अच्छा खासा नाम कमाया है और साथ ही पहचान भी बनाई है।
विज्ञापन
5 of 5
Neha Kakkar and Aditya Narayan
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि इंडियन आइडल शो के दौरान नेहा शो के होस्ट आदित्य नारायण के साथ शादी को लेकर काफी चर्चाओं में आ गई थीं। हालांकि ये सबकुछ केवल एक मजाक था। जबकि शो के दौरान दोनों के परिवार के बीच भी बातचीत हो गई थी और तो और शादी की तरीख भी तय कर दी गई थी। जिससे फैन्स को लगने लगा था कि वाकई में नेहा और आदित्य शादी करने जा रहे हैं। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं जिससे नेहा के फैन्स काफी निराश हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।