सब्सक्राइब करें

थ्रोबैक: नेहा कक्कड़ ने जागरण में गाना गाते हुए तस्वीर की साझा, स्ट्रगल के दिनों को किया याद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 05 May 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
Neha Kakkar Revisits Her Struggling Days With A Throwback Picture Says When I Started Singing
नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनका गाना आते ही लोगोॆ की जुबां पर छा जाता है। नेहा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपने हर खास पल को साझा करती हैं। हाल ही में नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम हैंडल से पुरानी तस्वीर साझा करते हुए अपने स्ट्रगल की कहानी बयां की है।

Trending Videos
Neha Kakkar Revisits Her Struggling Days With A Throwback Picture Says When I Started Singing
नेहा कक्कड़ के बचपन की तस्वीर - फोटो : Instagram

नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें पहली तस्वीर में छोटी सी नेहा माइक लिए खड़ी हैं और उनके पास टोनी कक्कड़ भी माइक से साथ बैठे हुए हैं। इसके पीछे उनके माता-पिता भी बैठे हुए हैं। तो वहीं अन्य तस्वीर में नेहा खास व्यक्ति के साथ पोज़ देती हुई नजर आ रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Kakkar Revisits Her Struggling Days With A Throwback Picture Says When I Started Singing
नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram

फोटो साझा करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, 'आप सभी लोगों को साफ नजर आ रहा होगा कि मैं कितनी छोटी थी, जब मैंने सिंगिंग करनी शुरू की थी। टोनी भैया भी मां के आगे बैठे नजर आ रहे हैं और पापा साथ में बैठे हुए हैं। कहते है न की संघर्ष असली होता है, हमारे लिए वह सच में स्ट्रगल वाले दिन थे जो असली हैं। हम कक्कड़ एक प्राउड परिवार है।'

Neha Kakkar Revisits Her Struggling Days With A Throwback Picture Says When I Started Singing
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar

नेहा ने आगे लिखा, 'अगर आप दूसरी तस्वीर में देखेंगे तो वो मेरी लेटेस्ट फोटो है, जिसमें मैं खूबसूरत मैन के साथ हूं। यह वह हैं जिन्होंने हमें जिंदगी की सबसे खूबसूरत फोटो दी है। थैंक यू सर आपने ये सबसे शानदार लम्हा एक तस्वीर में कैद किया। आपने हमें ये देकर और भी ज्यादा मेहनत करने की शक्ति दे दी। जय माता दी।' नेहा कक्कड़ की इस पोस्ट पर रोहनप्रीत ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कक्कड़ फैमिली का स्ट्रगल ही असल में रियल स्ट्रगल है। इसीलिए आप सब इतने रियल, प्यारे और जमीन से जुड़े हुए हो। गर्व है तुम पर।' नेहा के फैंस भी उनकी पोस्ट पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नेहा मैम आप बचपन में तो क्यूट थे और अब और भी ज्यादा हैं।'

विज्ञापन
Neha Kakkar Revisits Her Struggling Days With A Throwback Picture Says When I Started Singing
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि बचपन में जागरण में गाना गाने के बाद, नेहा कक्कड़ ने साल 2006 में 'इंडियन आइडल 2' में हिस्सा लिया था। हालांकि, शो में ज्यादा टाइम के लिए वो रुक नहीं पाईं, लेकिन उनकी आवाज ने लोगों का दिल जीत लिया था और आज नेहा इंडियन आइडल की जज हैं। नेहा ने सैकंड हैंड जवानी, काला चश्मा, दिलबर, आंख मारे, मिले हो तुम, ओ साकी, गर्मी साकी जैसे कई हिट गाने दिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed