बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। नेहा के फैंस कभी भी उन्हें लाइम लाइट से दूर नहीं रहने देते हैं। नेहा कक्कड़ के गाने अक्सर लोगों की प्लेलिस्ट में शुमार रहते हैं। उन्होंने अपना सिंगिग करियर कहां से शुरू किया था और आज वो कहां पहुंच गई हैं ये सभी के सामने है। नेहा कक्कड़ के रिलेशनशिप ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। और उससे भी ज्यादा सुर्खियों में रहा उनका ब्रेकअप। लेकिन लगता है कि अब नेहा अपने रिलेशनशिप के दुख से उबर गई हैं।
ब्रेकअप के दुख से उबर चुकी हैं नेहा कक्कड़, अब दे रही हैं लोगों को रिलेशनशिप की सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल नेहा कक्कड़ और अभिनेता हिमांश कोहली का लगभर दो साल पहले ब्रेकअप हो गया था। जिसके बाद नेहा टूट गई थीं। नेहा को कई मौकों पर इस बात को लेकर दुखी होते या आंसू बहाते हुए देखा गया है। नेहा अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस थीं। लेकिन उनके करियर की तरह उनकी लव लाइफ सफल नहीं रही। लेकिन अब नेहा कक्कड़ में काफी बदलाव आ गया है।
नेहा कक्कड़ अब अपने तनाव को दूर कर चुकी हैं। तभी तो वो अब लोगों को रिलेशनशिप को लेकर सलाह दे रही हैं। दरअसल नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक स्टोरी शेयर की है। नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें एक कोटेशन लिखा है, 'प्यार आपको जोड़ता है, कभी तोड़ता नहीं।'
इस लाइन पर नेहा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'अगर प्यार आपको नहीं जोड़ पा रहा है तो उस रिलेशनशिप को तुरंत छोड़ दो।' इसे देखकर लगता है कि नेहा अब पूरी तरह से अपने ब्रेकअप के दुख से उबर चुकी हैं और अपने फैंस को रिलेशनशिप को लेकर सलाह देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली कुछ वक्त तक एक दूसरे के साथ रहे। हिमांश और नेहा ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में सबके सामने अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था। हालांकि कपल इससे पहले से ही सुर्खिंयों में था। दोनों के ब्रेकअप की असल वजह आज तक सामने नहीं आ पाई। लेकिन काफी समय तक दोनों के बीच आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहा।
पढ़ें: करीना कपूर ने साझा की 20 साल पुरानी तस्वीर, बेस्ट फ्रेंड के साथ दे रही हैं 'फ्रेंडशिप गोल्स'