फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी की सीता को ऐसे मिले थे रियल लाइफ के 'राम', लाल जोड़े में दुल्हन बनीं दीपिका लग रहीं थीं बेहद खूबसूरत

Sun, 31 May 2020 05:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 31 May 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Ramayan: Ramanand Sagar Sita Dipika Chikhlia Topiwala Tells How She Met Her Real Ram
दीपिका चिखलिया - फोटो : इंस्टाग्राम

रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayan) के दोबारा प्रसारण के बाद से ही इसके सभी कलाकार चर्चा में आ गए हैं। इस धारावाहिक को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस बीच सोशल मीडिया पर रामायण में सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को दीपिका ने अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा किया है।

Ramayan: Ramanand Sagar Sita Dipika Chikhlia Topiwala Tells How She Met Her Real Ram
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका ने तस्वीरों को साझा करते हुए अपने पति हेमंत से पहली मुलाकात के बारे में भी बताया है, दीपिका कहती हैं- 'मैं सोच रही थी कि क्या आप लोग कभी जानना चाहेंगे कि मैं अपने पति से कैसे मिली, मैं अपने रियल लाइफ के राम से एक एड की शूटिंग के दाैरान मिली थी। उन्होंने कहा, मेरे पति का परिवार 1961 से श्रृंगार नाम से पारंपरिक भारतीय सौंदर्य प्रसाधनों का निर्माण और बिक्री कर रहा है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

All of you know how sita met ram I thought to let you in on a secret as to how I met my Real life Ram . ..my husband's family has been manufacturing and selling traditional Indian cosmetics under the name of Shingar since 1961....my very first movie that I did was Sun Meri Laila and in the film there was a scene where I model for an ad film and that ad film was for Shingar Kajal....when we were shooting for the ad scene, Hemant came on the set to watch the shoot....that's when we first met... After that we both got busy with our lives but we both were on each other's mind till we finally met again...to be contd... #marraige#bond#actor#movie#1st#faith#trustbeive

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on

Ramayan: Ramanand Sagar Sita Dipika Chikhlia Topiwala Tells How She Met Her Real Ram
सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया - फोटो : ट्विटर

दीपिका ने आगे बताया, 'मेरी पहली फिल्म 'सुन मेरी लैला' में एक दृश्य था, जिसमें मैं श्रृंगार काजल के लिए विज्ञापन शूट कर रही थी। जब हम विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे हेमंत शूटिंग देखने के लिए सेट पर आए थे। मेरी उनसे पहली मुलाकात तब ही हुई थी। उसके बाद हम दोनों अपने जीवन में व्यस्त हो गए लेकिन हम दोनों के दिमाग में एक दूसरे का नाम था।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Just wondering do you ever want to know how I met my husband #husband #wife#marraige#live# #faith#trust#love#life#bind#actor#actress#beautiful-life#happiness#god#blessings

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan: Ramanand Sagar Sita Dipika Chikhlia Topiwala Tells How She Met Her Real Ram
सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया - फोटो : ट्विटर
दीपिका ने रामायण की लोकप्रियता के बाद 1991 में गुजराती बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी कर ली थी। दोनों की शादी के रिसेप्शन में खुद राजेश खन्ना ने शिरकत की थी। उस समय दीपिका इतनी पॉपुलर थीं कि वह कहीं भी जातीं लोग उनका आशीर्वाद लेने दौड़ पड़ते थे। वह सीता के किरदार की वजह से अपने कपड़ों पर भी खास ध्यान देती थीं।
विज्ञापन
Ramayan: Ramanand Sagar Sita Dipika Chikhlia Topiwala Tells How She Met Her Real Ram
सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया - फोटो : ट्विटर

दीपिका चिखलिया और हेमंत टोपीवाला की दो बेटियां हैं। उनके पति की एक कॉस्मैटिक कंपनी है। दीपिका इसी कंपनी की रिसर्च और मार्केटिंग टीम को हेड करती हैं। ये कंपनी श्रृंगार बिंदी और नेलपॉलिश बनाती है। इन दिनों दीपिका ने अपनी शादी की तस्वीरें भी साझा की थीं, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed