फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: डॉ. मशहूर गुलाटी के सामने नेहा कक्कड़ ने किया बड़ा खुलासा, सलमान भी रह गए हैरान

Thu, 21 Nov 2019 10:31 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 21 Nov 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
Neha Kakkar throwback Viral Video with dr mashoor gulati and salman Khan at 10 ka Dum
सलमान खान, नेहा कक्कड़ और सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

सेल्फी क्वीन के नाम से मशहूर नेहा कक्कड़ सिर्फ अपने गानों के लिए ही नहीं बल्कि अपनी क्यूटनेस को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर नेहा के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते है। ऐसे में नेहा का एक थ्रोबैक वीडियो अब फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नेहा के साथ डॉ मशहूर गुलाटी भी नजर आ रहे हैं।

Neha Kakkar throwback Viral Video with dr mashoor gulati and salman Khan at 10 ka Dum
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थ्रोबैक वीडियो को नेहा डीप होलिक नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। वीडियो सलमान खान के शो दस का दम का एक क्लिप है। वीडियो में सलमान खान और नेहा कक्कड़ के साथ डॉ मशहूर गुलाटी के किरदार में सुनील ग्रोवर नजर आ रहे हैं। वीडियो में तीनों जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं।

 

Neha Kakkar throwback Viral Video with dr mashoor gulati and salman Khan at 10 ka Dum
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में आप देख सकते हैं कि डॉ मशहूर गुलाटी सलमान खान से कहते हैं कि आपने इनको (नेहा) बैठने की सीट दी, लेकिन मुझे नहीं दी। इस पर नेहा कक्कड़ हंसती हुईं कहती हैं कि मैं तो खड़ी हूं।  वहीं इसके बाद सुनील ग्रोवर सलमान खान से कहते हैं कि नेहा कक्कड़ की चप्पल का साइज 2 नंबर है। लेकिन इस पर नेहा कक्कड़ कहती हैं कि यह 2 नंबर नहीं बल्कि 2.5 नंबर है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Funny dam ・・・ She is not short ; her height is cute🔥 the way she laughs it’s mesmerising ❤️ your smile is the only thing which i want❤️ keep smiling 🌸🔥 @nehakakkar @beingsalmankhan #nehakakkar #sunilgrover #salmankhan

A post shared by Deepanshu Narang (@neha_holic_deep) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Kakkar throwback Viral Video with dr mashoor gulati and salman Khan at 10 ka Dum
Sunil Grover

मशहूर गुलाटी का मजाक सुनकर नेहा खुद बताती हैं कि उनकी चप्पल का साइज 2.5 नंबर है। नेहा कक्कड़ की चप्पल का साइज सुनकर सलमान खान भी हैरान रह जाते हैं। वहीं सुनील ग्रोवर कुछ और जोक्स भी नेहा की हाइट पर कहते हैं। इस मस्ती मजाक को हर कोई एन्जॉय करता है जिसके बाद सलमान फिर शो को आगे बढ़ाते हैं।

विज्ञापन
Neha Kakkar throwback Viral Video with dr mashoor gulati and salman Khan at 10 ka Dum
नेहा कक्कड़ मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि नेहा कक्कड़ को हिट मशीन कहा जाने लगा है। एक के बाद एक नेहा कई हिट सॉन्ग्स दे चुकी हैं। वैसे उनके करियर की बात करें तो नेहा सबसे पहले 2006 में सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल  में नजर आईं थीं। इसके साथ ही अब वो इस शो को जज भी कर रही हैं। कई बार इमोशनल होने की वजह से नेहा ट्रोल भी हो जाती हैं।

पढ़ें: सलमान खान के बर्थडे के दिन अर्पिता देंगी दूसरे बच्चे को जन्म? जानें सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed