फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेहा मारदा ने अमर उजाला को बताया अपना ये अनोखा टैलेंट, जल्द ही नए शो में दिखाएंगी अनोखी कलाकारी

Wed, 01 Apr 2020 07:44 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 01 Apr 2020 07:44 PM IST
सार

  • ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी‘में एक मां के किरदार में नजर रहने वाली है
  • ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी‘ में नेहा का किरदार एक बेहद टैलेंटेड औरत का है
  • नेहा मारदा गाती भी बहुत अच्छा हैं और इन दिनों उनके गाए कवर वर्जन गाने सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं

विज्ञापन
Neha Marda will seen in new show Main Katti Batti
Neha Marda - फोटो : amar ujala mumbai

टेलीविजन पर अपने दमदार किरदारों के लिए मशहूर रहीं अभिनेत्रीत नेहा मारदा जल्द ही जी टीवी के नए शो ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी‘में एक मां के किरदार में नजर रहने वाली है। शो में वह पुणे में रहने वाली एक ऐसी मां बनी है जो शादी से पहले अपने करियर में शानदार तरक्की कर रही थी। नेहा मारदा गाती भी बहुत अच्छा हैं और इन दिनों उनके गाए कवर वर्जन गाने सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।



‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी‘ में नेहा का किरदार एक बेहद टैलेंटेड औरत का है। अपने किरदार की तरह नेहा में भी कई तरह के गुण हैं। लोग ये तो जानते हैं कि वो एक्टिंग में कितनी अच्छी हैं, लेकिन शायद बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि संगीत के मामले में भी वो एक कमाल हैं। वह अक्सर लोकप्रिय गानों के कवर वशऱ्न रिकॉर्ड करके उन्हें अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट करती रहती हैं। जब तक संभव हो वो अपना गाना जारी रखना चाहती हैं।

Neha Marda will seen in new show Main Katti Batti
Neha Marda - फोटो : amar ujala mumbai

नेहा बताती हैं, ‘‘गाना मेरे लिए एक शौक से कहीं बढ़कर है। यह मेरा एक हिस्सा है! बचपन में मैं सारे टॉप म्यूज़िशियंस के गानों के साथ अपना हुनर आजमाती थी। मेरा सफर तब से ही शुरू हो गया था। असल में संगीत मुझे सुकून देता है। पिछले कुछ वर्षों से मैं अपने पसंदीदा गानों के कवर वर्जन रिकॉर्ड करके उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रही हूं। इसके जरिए मैं दुनिया को अपनी आवाज में यह गाने सुनाना चाहती हूं। मेरा मानना है कि संगीत सबकुछ ठीक कर देता है और मैं इसी तरह लोगों की जिंदगी में संगीत घोलकर उनकी खुशियों में अपना योगदान देना चाहती हूं।‘‘

पढ़ें: शूटिंग शुरू होने से पहले इस अभिनेता ने बदल दी अपनी पूरी बॉडी, बनने जा रहा छोटे परदे का डैडी कूल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed