फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड स्टार्स के बाद अब यूट्यूबर्स आए कोरोना से जंग में आगे, भुवन बाम के साथ इन दोनों ने भी दी आर्थिक सहायता

Wed, 01 Apr 2020 07:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 01 Apr 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
Youtuber Bhuvan Bam Ashish Chanchlani and Amit Bhadana Donation to PM Relief Fund For Fight With Coronavirus
Bhuvan Bam, Ashish Chanchlani, Amit Bhadana - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के खिलाफ जहां पूरा देश एकजुट होकर लड़ रहा है। तो वहीं कई लोग ऐसे बी हैं जो इस लड़ाई में असहाय नजर आ रहे हैं। ऐसे में इन लोगों की मदद के लिए कई लोग सामने आ रहे हैं। तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज एनजीओ, पीएम रिलीफ फंड, सीएम रिलीफ पंड में आर्थिक सहायता पहुंचा रहे हैं। केवल फिल्मी सितारे ही नहीं बल्कि आम लोग भी इस मुहिम में उनका साथ दे रहे हैं। तो ऐसे में लोगों को हंसाने गुदगुदाने और सीख देने वाले यूट्यूबर्स कैसे पीछे रह सकते हैं। फेमस यूट्यूबर्स ने भी पीएम रिलीफ फंड में आर्थिक मदद की है।

Youtuber Bhuvan Bam Ashish Chanchlani and Amit Bhadana Donation to PM Relief Fund For Fight With Coronavirus
भुवन बाम - फोटो : सोशल मीडिया

भुवन बाम
फेमस यूट्यूबर और स्टैंडअप कॉमेडियन भुवन बाम ने इस काम से सबसे आगे रहे। भुवन ने पीएम रिलाफ पंड के जरिए 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के द्वारा इस बात की जानकारी मिली है। वहीं भुवन ने भी इस मामले में कहा है कि मैं इन सब मुद्दों पर बात करना पसंद नहीं करता हूं। हालांकि इस वक्त देश को हमारी जरूरत है। हमें हर किसी की मदद के लिए आगे आना होगा।

Youtuber Bhuvan Bam Ashish Chanchlani and Amit Bhadana Donation to PM Relief Fund For Fight With Coronavirus
अमित भडाना - फोटो : Social Media

अमित भडाना
फेमस यूट्यूबर अमित भडाना भी इस काम में पीछे नहीं रहे। अमित भडाना ने पीएम रिलीफ फंड में 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। इस बारे में खुद अमित ने ट्वीट कर बताया है। अमित ने पीएम मोदी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'हम अपने घरों में बमद रहें इतना ही कर सकते हैं, लेकिन एक ऐसा तरीका है जिसके माध्यम से हम अपने हीरो और जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। मैं प्रधानमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये का विनम्र योगदान दे रहा हूं। हम जल्द ही इस कठिनाई को दूर कर सकते हैं। जय हिंद'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Youtuber Bhuvan Bam Ashish Chanchlani and Amit Bhadana Donation to PM Relief Fund For Fight With Coronavirus
आशीष चंचलानी - फोटो : Social Media

आशीष चंचलानी
वहीं यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी इस मामले में पीछे नहीं रहे। आशीष ने भी कोरोना वायरस से जंग में आर्थिक सहायता की है। आशीष ने पीएम केयर्स फंड में 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की है। आशीष ने भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। आशीष ने पीएम मोदी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'कोविड-19 के इस सकंट में आगे आकर मैं अपने समर्थकों को पीएम केयर फंड में कुछ योगदान के लिए प्रेरित करना चाहता हूं। ऐसे में मैं पीएम केयर फंड में 3 लाख डोनेट करने का वादा करता हूं, ताकि कोरोना वायरस से लड़ाई में मदद मिले।'

विज्ञापन
Youtuber Bhuvan Bam Ashish Chanchlani and Amit Bhadana Donation to PM Relief Fund For Fight With Coronavirus
Kartik Aaryan,akshay kumar - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस से जंग में जहां पूरा देश एकजुट खड़ा है। तो वहीं ये यूट्यूबर्स भी इसमें आगे आए हैं। इससे पहले बॉलीवुड स्टार्स भी अपनी तरफ से मदद करने में लगे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की है। तो वहीं अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी 1 करोड़ रुपये की मदद की है। इसी तरह शिल्पा शेट्टी, कटरीना कैफ, करीना कपूर, सारा अली खान जैसे सितारों ने भी इसमें बढ़ चढ़कर भागीदारी दिखाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed