{"_id":"5e8456458ebc3e6f974af3f3","slug":"gabbar-singh-of-sholay-was-firstly-offered-to-danny-denzongpa-but-amjad-khan-made-it-on-screen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Throwback: जानें कैसे 'गब्बर' बने थे अमजद खान?, अमिताभ से कई बार हो चुकी हैं फिल्मों में टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Throwback: जानें कैसे 'गब्बर' बने थे अमजद खान?, अमिताभ से कई बार हो चुकी हैं फिल्मों में टक्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 01 Apr 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sholay film poster
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 1975 में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जो सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो गई। न सिर्फ फिल्म की कहानी और गाने बल्कि फिल्म के डायलॉग तक लोगों की जुबां पर चढ़ गए। फिल्म की सफलता का आलम कुछ ऐसा है कि आज भी फिल्म के डायलॉग ताजे ही लगते हैं। फिल्म के डायलॉग के अलावा उसके किरदार जय, वीरो, गब्बर सिंह और ठाकुर भी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गब्बर का किरदार अमजद खान से पहले किसी और अभिनेता को मिला था लेकिन बात बन नहीं पाई।
2 of 5
danny
- फोटो : social media
दरअसल गब्बर का रोल पहले अभिनेता डैनी को ऑफर हुआ था। सिर्फ इतना ही नहीं 'स्क्रीन' मैगजीन के कवर पर डैनी समेत 'शोले' के स्टारकास्ट की फोटो भी छप गई थी। लेकिन डैनी को उसी दौरान अफगानिस्तान में फिरोज खान की 'धर्मात्मा' शूट करनी थी, जिसकी वजह से उन्हें 'शोले' छोड़नी पड़ी थी।
3 of 5
Sholay
- फोटो : Social Media
डैनी के फिल्म छोड़ने के बाद सलीम खान ने जावेद अख्तर को अमजद खान के बारे में याद दिलाया। जावेद अख्तर ने अमजद खान को कई साल पहले दिल्ली में एक नाटक में देखा था और सलीम खान से उनकी तारीफ की थी। जब गब्बर के रोल के लिए सलीम-जावेद को किसी एक्टर की तलाश थी तो सलीम खान ने अमजद खान का नाम याद दिलाया जो चरित्र अभिनेता जयंत के बेटे थे। इसके बाद गब्बर सिंह का किरदार अमजद के खाते में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
amjad khan
1975 में अमजद खान को शोले में मौका मिला और इसके बाद गब्बर सिंह की कामयाबी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अमजद खान को बिस्कुट बनाने वाली एक कंपनी ने अपने ब्रैंड एंबैसडर के तौर पर साइन किया। बॉलीवुड के किसी विलेन का विज्ञापनों में आने का ये शायद पहला मौका था।
विज्ञापन
5 of 5
Amjad Khan
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि फिल्म शोले में जहां अमजद विलेन थे तो वहीं अमिताभ बच्चन हीरे थे। हालांकि शोले के अलावा भी कई बार अमिताभ और अमजद बड़ी स्क्रीन पर टकराए। इस लिस्ट में मुकद्दर का सिकंदर, लावारिस, महान, देश प्रेमी, राम बलराम, गंगा की सौगंध, परवरिश, नसीब, मिस्टर नटरवरलाल, सुहाग, नास्तिक, सत्ते पे सत्ता और कालिया जैसी फिल्में शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।