फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: लॉकडाउन के बाद सबसे पहले ये काम करेंगी दीपिका पादुकोण, कई दिनों से कर रहीं हैं इंतजार

Wed, 01 Apr 2020 06:42 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 01 Apr 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus lockdown Deepika Padukone reveals she meet her parents after lockdown over due to covid 19
deepika padukone - फोटो : social media

कोरोना वायरस का प्रकोप भारत में थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1600 के पार हो गई है, जबकि 38 लोग मर चुके हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने 21 दिनों के लिए पूरे भारत को लॉकडाउन किया है। ऐसे में सरकार ने लोगों से बेवजह घर से बाहर निकलने के लिए मना किया है। 

Coronavirus lockdown Deepika Padukone reveals she meet her parents after lockdown over due to covid 19
deepika padukone - फोटो : instagram

लॉकडाउन की वजह से आम आदमी से लेकर खास तक, हर कोई अपने घर में कैद है। फिल्मी सितारे भी सरकार की ओर से लागू किए गए 21 दिन के लॉकडाउन का पूरा पालन कर रहे हैं। वहीं कुछ सितारे लॉकडाउन खत्म होने के बाद क्या करने वाले हैं इसको लेकर भी खुलासे कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी खुलासा किया है कि सरकार के लॉकडउन खत्म होने के बाद वह क्या करेंगी।

Coronavirus lockdown Deepika Padukone reveals she meet her parents after lockdown over due to covid 19
deepika padukone - फोटो : instagram

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपना इंटरव्यू दिया। इस इटंरव्यू में उन्होंने कहा कि है वह लॉकडाउन खत्म होने के बाद सबसे पहले अपने माता-पिता से मिलने वाली हैं। दीपिका ने कहा, 'शायद मैं अपने माता-पिता से मिलने जाऊंगी क्योंकि मैं असल में उनसे मिलने के लिए बेंगलूरू जाने वाली थी और फिर अपनी फिल्म शकुन के शेड्यूल के लिए रवाना होने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus lockdown Deepika Padukone reveals she meet her parents after lockdown over due to covid 19
Deepika Padukone - फोटो : Social Media

दीपिका पादुकोण के आगे कहा कि इस फिल्म की शूटिंग दो महीने तक बाहर होनी थी, इसलिए उनसे मिलना चाहती थी। मुझे लगता है कि जहां तक है मैं सबसे पहले उनसे जाकर मुलाकात करूंगी।' पता हो कि कोरोना वायरस से चलते बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहीं सभी फिल्मों और सीरियल्स की शूंटिग को भी फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। 

विज्ञापन
Coronavirus lockdown Deepika Padukone reveals she meet her parents after lockdown over due to covid 19
deepika padukone - फोटो : social media

इतना ही नहीं कोरोना वायरस से चलते कई फिल्मी सितारों ने अपने कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया। अब ये फिल्मी सितारे घर में रुककर सरकार के लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को भी घर से बाहर ना निकलने को बोल रहे हैं और कोरोना वायरस से बचने के लिए हर सावधानियां बरतने की बात भी कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed