कोरोना वायरस का प्रसार धीरे-धीरे चीन से खत्म हो रहा है। ऐसे में वहां की सरकार ने फिर से सभी बाजारों और दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद दोबारा से चीन का मीट मार्केट खुल गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां के मीट मार्केट में कुत्ते, चमगादड़, मेंढक और बिल्ली का मांस मिलता है। वहीं याद दिला दें कि शुरुआत में कई ऐसी खबरें सामने आई थीं कि कोरोना वायरस चमगादड़ आदि से ही फैला है।हालांकि उस वक्त पुष्टि नहीं की गई थी।
चीन में मीट मार्केट खुलने पर रवीना टंडन के बाद इस अभिनेत्री को आया गुस्सा, कहा- 'खुद को खा जाओ'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों जब चीन में मीट मार्केट को खोला गया तो बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया था। रवीन टंडन के बाद अब बॉलीवुड की एक और अभिनेत्री ने चीन की मीट मार्केट खुलने पर गुस्सा जताया है। ये अभिनेत्री संध्या मृदुल हैं। संध्या मृदुल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह कई मुद्दों पर अपनी राय भी रखती रहती हैं।
रवीना टंडन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा थी, 'इंसानों ने अपने हिस्से के सबक नहीं सीखे, हालांकि इसकी बहुत बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ी। एक बार फिर अपनी बर्बर प्रथाओं की ओर रुख किया है। चीन दुनिया में पशु दुर्व्यवहार और वन्यजीव अपराध के लिए सबसे बदतर देश है।' गौरतलब है कि चीन से फैले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को मुश्किल में डाल दिया है। इस वायरस ने 180 से ज्यादा देशों को अपनी चपेट में ले लिया है।
कोरोना वायरस से दुनियाभर में आठ लाख से ज्यादा और भारत में 1600 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस वायरस का कहर सबसे ज्यादा स्पेन, इटनी, अमेरिका और ईरान में देखने को मिल रहा है। यहां हर रोज कई लोगों की मौत हो रही है। मरने वालों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। अकेले भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 38 तक पहुंच गई है।
पढ़ें: कोरोना की जंग में ये छह अभिनेत्रियां भी आईं आगे, आर्थिक मदद देने वालों में गायिका लता मंगेशकर भी शामिल