फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neha Sharma: खूबसूरती बेमिसाल पर फिल्मों में सफल नहीं हो पाईं नेहा शर्मा, बोल्ड तस्वीरों से मचाती हैं कहर

Sun, 21 Nov 2021 01:40 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 21 Nov 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
Neha Sharma Birthday special bold pictures upcoming web series Illegal season 2 on Voot select
नेहा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा 21 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। बिहार के भागलपुर जिले में जन्मीं नेहा शर्मा अक्सर ही अपनी खूबसूरती के कारण चर्चा में रहती हैं। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली नेहा के पिता अजीत शर्मा भागलपुर सीट से कांग्रेस विधायक हैं। वहीं, बहन आयशा शर्मा बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। यूं तो नेहा बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं, लेकिन फिल्मी करियर की बात करें तो वो अबतक कुछ खास नहीं रहा है। इसके बावजूद नेहा अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण आए दिन फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ाती रहती हैं।

Neha Sharma Birthday special bold pictures upcoming web series Illegal season 2 on Voot select
नेहा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

नेहा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'चिरत' से की थी। उन्होंने इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'क्रूक' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके अलावा नेहा ने बॉलीवुड में 'तुम बिन 2', 'यंगिस्तान', 'जयंताभाई की लव स्टोरी' और 'क्या सुपर कूल हैं हम' सहित कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन नेहा के हुस्न का जादू बॉलीवुड में चल नहीं पाया। 

Neha Sharma Birthday special bold pictures upcoming web series Illegal season 2 on Voot select
बहन आयशा के साथ नेहा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

नेहा की बहन आयशा शर्मा ने भी अपनी खूबसूरती की बदौलत बॉलीवुड में धाक जमाने की कोशिश की, लेकिन इंडस्ट्री में उनकी भी बात नहीं बन पाई। हालांकि नेहा शर्मा अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के कारण सुर्खियां बटोरती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Sharma Birthday special bold pictures upcoming web series Illegal season 2 on Voot select
नेहा शर्मा

एक बार तो उन्हें सोशल मीडिया पर मॉर्फ्ड तस्वीर के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा था।  नेहा ने एक सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा की थी जिसमें उनके बैकग्राउंड के साथ छेड़छाड़ कर एक सेक्स टॉय भी जोड़ दिया गया था। इसके बाद उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी और लोगों के खराब कमेंट आने लगे थे। नेहा ने बताया कि ये बहुत ही दुखदायी था लेकिन फिर धीरे धीरे उन्होंने सब्र करना सीख लिया।

विज्ञापन
Neha Sharma Birthday special bold pictures upcoming web series Illegal season 2 on Voot select
नेहा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में नेहा ओटीटी प्लैटफॉर्म वूट की वेब सिरीज 'इल्लीगल' (Illegal) में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने एक वकील का किरदार निभाया है। आगामी 25 नवंबर को इसका दूसरा सीजन भी रिलीज होने जा रहा है। इसे लेकर नेहा भी काफी उत्साहित हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed