{"_id":"6199f8bdf5477e26a35e5eab","slug":"happy-birthday-bhojpuri-actress-monalisa-has-been-in-limelight-for-dating-an-old-man-gave-this-answer-on-the-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy Birthday Monalisa: बूढ़े शख्स के साथ डेटिंग को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं मोनालिसा, खबरों पर दिया था ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Happy Birthday Monalisa: बूढ़े शख्स के साथ डेटिंग को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं मोनालिसा, खबरों पर दिया था ये जवाब
मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट अभिनेत्री हैं, जो हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आज मोनालिसा अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक अभिनेत्री को अलग अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। मोनालिसा का जन्म 21 नवंबर 1982 को पश्चिम बंगाल में हुआ है। एक्ट्रेस का असली नाम अंतरा बिस्वास है। लेकिन उन्हें बचपन से ही ‘मोना’ नाम से बुलाया जाता है, जो उनका निक नेम है। मोनालिसा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के साथ की थी, जो साल 1997 में रिलीज हुई थी, जिसमें अभिनेत्री को ज्यादा पहचान नहीं मिली।
इसके बाद मोनालिसा ने कई हिट फिल्में दीं, जिसमें 'सुहाग','गंगा पुत्रा','घर वाली बाहर वाली','जिद्दी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अपने पूरे करियर में मोनालिसा ने काफी नाम हासिल किया। लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब मोनालिसा का नाम किसी बूढ़े व्यक्ति के साथ जोड़ा गया था।
2 of 5
मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया की कई रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिसमें दावा किया गया है कि मोनालिसा की जिंदगी में एक बूढ़ा व्यक्ति रह चुका है। वह एक समय पर अपनी उम्र से काफी बड़े शख्स को डेट करती थीं। हालांकि, मोनालिसा इस तरह की खबरों का खंडन कर चुकी हैं। उन्होंने खुद सामने आकर अपनी इस अफवाह पर प्रतिक्रिया दी थी। मोनालिसा का कहा कि जब उन्होंने ये अफवाह सुनी थी तब वह हैरान रह गई थीं, लेकिन अब उन्हें काफी दुख होता है।
3 of 5
मोनालिसा
- फोटो : Instagram
मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ये रिपोर्ट विक्रांत ने सबसे पहले देखी थी और उन्होंने ही इस न्यूज के बारे में मुझे बताया था। पहले तो मैं और विक्रांत हंसने लगे थे। लेकिन साथ ही मैं हैरान रह गई थी। क्योंकि मुझे समझ नहीं आ रहा था कि कोई मुझसे बिना पूछे मेरे बारे में ऐसे कैसा लिख सकता है। आज भी मैं इस रिपोर्ट को अपने दिमाग से नहीं निकाल पा रही हूं। क्योंकि मुझे ऐसा लगता है मेरे फैंस भी इस पर विश्वास करने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोनालिसा
- फोटो : Instagram
मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री के अलावा टीवी में भी सक्रिय हैं। वह कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 10 का हिस्सा रह चुकी हैं। मोनालिसा ने इसी शो में विक्रांत सिंह राजपूत से शादी रचाई थी। दोनों की शादी की चर्चा लंबे समय तक टीवी की दुनिया में रही थी। मोनालिसा अपने आप को काफी खुशनसीब मानती हैं कि वह और विक्रांत एक साथ हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मोनालिसा
- फोटो : मोनालिसा
हाल ही में मोनालिसा और विक्रांत गोवा में वेकेशन मनाने गए थे। यहां से एक्ट्रेस ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। इन तस्वीरों में वह अपने पति विक्रांत पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।