{"_id":"6199f37acbd7110053704492","slug":"dharmendra-says-thank-you-as-sunny-deol-takes-him-to-manali-watch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: धर्मेंद्र ने शेयर किया हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत वीडियो, बेटे सनी देओल को कहा- शुक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: धर्मेंद्र ने शेयर किया हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत वीडियो, बेटे सनी देओल को कहा- शुक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:57 PM IST
सार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धर्मेंद्र हिमाचल प्रदेश की नैसर्गिक खूबसूरती देखकर खुश हो रहे हैं। वह अपने बेटे सनी देओल के साथ हैं और प्रकृति का आनंद लेते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र और सनी देओल
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धर्मेंद्र हिमाचल प्रदेश की नैसर्गिक खूबसूरती देखकर खुश हो रहे हैं। वह अपने बेटे सनी देओल के साथ हैं और प्रकृति का आनंद लेते हुए दिख रहे हैं। धर्मेंद्र और सनी देओल हाल ही में हिमाचल प्रदेश घूमने गये थे।
2 of 5
धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र ने अपने प्रशंसकों को इस हिल स्टेशन की खूबसूरती की एक झलक दिखाई है। इस वीडियो में धर्मेंद्र इस खूबसूरत जगह की यात्रा के लिए अपने बेटे सनी देओल का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। उनको कहते हुए सुना जा सकता है कि मनाली कितनी खूबसूरत जगह है।
3 of 5
धर्मेंद्र और सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
वह पेड़ों, पहाड़ों और प्रकृति के अनुपम सौंदर्य को देखकर खुश हो रहे हैं। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा है, मेरा प्यारा बेटा मुझे खूबसूरत हिमाचल की यात्रा पर ले गया। एक प्यारी छुट्टी। इस वीडियो में सनी देओल और धर्मेंद्र सड़क किनारे बैठे हुए हैं और वहां से मनाली का दृश्य देख रहे हैं। वह पेड़ों, पहाड़ों और घाटियों को तांक रहे हैं और आपस में बात भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी देओल और धर्मेंद्र
- फोटो : Instagram/iamsunnydeol
वीडियो में धर्मेंद्र नदियों, बादलों और पेड़ों को देखकर आनंदित हो रहे हैं और इनके बारे में बात कर रहे हैं। वहीं, सनी देओल पिता की बात पर हां में सिर हिला रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र सनी देओल का शुक्रिया अदा करते हुए भी दिख रहे हैं। इसके साथ ही वह वीडियोग्राफर से नीचे की खूबसूरत जगह को कैप्चर करने के लिए भी कह रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पिता धर्मेंद्र और मां के साथ मनाली पहुंचे अभिनेता सनी देओल
- फोटो : अमर उजाला
धर्मेंद्र वीडियो बनाने वाले शख्स से कह रहे हैं कि एक बार फिर से मनाली की खूबसूरती दिखाओ। धर्मंद्र सनी देओल से कह रहे हैं, अच्छा है ना सनी। प्रकृति की खूबसूरती देखकर धर्मेंद्र का चेहरा खुशी से भर उठता है। गौरतलब है कि सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को घूमाते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने पिता के साथ एक कैंप की फोटो शेयर की थी।
सनी देओल अब अपनी अगली फिल्म गदर 2 में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल भई होंगी। सनी देओल इस वक्त पंजाब के गुरदासपुर से सांसद हैं। धर्मेंद्र की इस वीडियो को उनके फैंस ने काफी पसंद किया है और इसके नीचे तरह-तरह की टिप्पणियां की हैं। एक यूजर ने लिखा, दोनों लेजेंड एक ही फ्रेम में हैं। इस वीडियो को सात हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 500 से ज्यादा लोगों ने री-ट्वीट किया है।
My darling son , took me for a loving trip to our beautiful Himachal🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀A lovely holiday 🙏 pic.twitter.com/VsK7sKe3rz
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।