{"_id":"6199f0fa26db5a356214bfaa","slug":"52nd-iffi-update-audience-gets-opportunity-to-interact-with-the-family-man-team-manoj-vajpayee-samantha-srikant-tiwari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IFFI: दर्शकों को मिलेगा 'द फैमिली मैन' की टीम से बातचीत करने का मौका, मनोज वाजपेयी भी हैं उत्साहित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IFFI: दर्शकों को मिलेगा 'द फैमिली मैन' की टीम से बातचीत करने का मौका, मनोज वाजपेयी भी हैं उत्साहित
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
The Family Man
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत का 52वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) शनिवार यानी 20 नवंबर से गोवा में शुरू हो गया है जो 28 नवंबर तक चलेगा। इस समारोह के लिए 95 देशों की लगभग 624 फिल्मों को एंट्री मिली है। रविवार को महोत्सव का दूसरा दिन है। इस मौके पर शाम पांच से छह बजे एक इंटरएक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें दर्शकों को एक बहुप्रचलित वेब सिरीज की टीम से बातचीत करने और सीखने का मौका मिलेगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
2 of 5
द फैमिली मैन
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुराग ठाकुर ने 'द फैमिली मैन' का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि अमेजन प्राइम में प्रसारित यह वेब सिरीज बेहद लोकप्रिय हुई। इसका किरदार श्रीकांत तिवारी यानी देश का अपना जेम्स बॉन्ड तो लोगों की आम जिंदगी का हिस्सा बन गया है। अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फैमिली मैन की टीम के साथ बातचीत करने और उनके अनुभवों से कुछ सीखने के लिए आज शाम आयोजित होने वाली इस मास्टर क्लास से जरूर जुड़ें।
3 of 5
manoj bajpayee
- फोटो : instagram/manoj bajpayee
एक घंटे के इस सेशन के लिए 'द फैमिली मैन' के अभिनेता मनोज वाजपेयी भी बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने अनुराग ठाकुर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि शानदार दर्शकों के साथ बातचीत करने के लिए मिले इस अवसर के लिए मैं भी उत्साहित हूं। इस कार्यक्रम में मनोज वाजपेयी के अलावा फैमिली मैन की टीम से राज निदिमोरू, सामंथा, कृष्णा डीके और अपर्णा पुरोहित भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
IFFI
- फोटो : Twitter
बता दें कि इस बार इस महोत्सव को हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया जा रहा है। इसमें पहली बार ओटीटी प्लेटफार्म (OTT Platform) भाग लेने जा रहे हैं, जिसके लिए नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जी5, वूट और सोनी लिव जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
52वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अनुराग ठाकुर
- फोटो : ANI
अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का संचालन गोवा सरकार और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत काम करने वाले फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस बार पहली दफा आईएफएफआई में देश के विभिन्न हिस्सों से चयनित '75 रचनात्मक युवाओं' को भी सम्मानित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।