फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neil Nitin Mukesh: किस सुपरस्टार की फिल्म देखने के लिए खर्च किया एक चौथाई बजट, नील ने साझा किया किस्सा

Sat, 08 Mar 2025 04:06 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 08 Mar 2025 04:06 PM IST
सार

फिल्मों की तरफ नील नितिन मुकेश का रुझान बचपन से ही रहा क्योंकि उनके परिवार को भी सिनेमा से गहरा लगाव रहा है। नील ने हाल ही में बताया कि एक नामी स्टार की फिल्म देखने के लिए परिवार ने महीने के बजट का एक चौथाई हिस्सा खर्च किया। 

विज्ञापन
Neil Nitin Mukesh Family Spend One Fourth Monthly Budget For Salman Khan Film
नील नितिन मुकेश - फोटो : इंस्टाग्राम @neilnitinmukesh

नील नितिन मुकेश पिछले दिनों आर. माधवन की ओटीटी फिल्म ‘हिसाब बराबर’ में नजर आए। इस फिल्म में वह नेगेटिव रोल में नजर आए। हाल ही में अभिनेता ने अपने करियर के बारे में बात की। साथ ही अपने बचपन से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी बताया। नील बताते हैं कि एक सुपरस्टार की फिल्म देखने के लिए उनके परिवार ने अपने मासिक बजट का एक चौथाई हिस्सा खर्च किया था। कौन था वो सुपरस्टार जानिए?  

Neil Nitin Mukesh Family Spend One Fourth Monthly Budget For Salman Khan Film
नील नितिन मुकेश - फोटो : इंस्टाग्राम@neilnitinmukesh
मां के साथ देखने गए इस स्टार की फिल्म 
नील नितिन मुकेश ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह जब छोटे थे तो अपनी मां के साथ एक नामी स्टार की फिल्म देखने गए। नील बताते हैं, ‘मां मुझे और बहन काे लेकर सलमान खान की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ देखने के लिए गईं। इस फिल्म को देखने के लिए हमने अपने घर के मासिक बजट का एक चौथाई हिस्सा घर किया। फिल्म देखकर मां ने कहा था कि एक दिन तुम भी सलमान और निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ काम करोगे। 
Neil Nitin Mukesh Family Spend One Fourth Monthly Budget For Salman Khan Film
नील नितिन मुकेश - फोटो : इंस्टाग्राम @neilnitinmukesh
सलमान खान संग किया अभिनय 
आगे चलकर नील नितिन मुकेश की सलमान खान के साथ फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में अभिनय किया। इस फिल्म में भी उन्होंने एक ग्रे शेड रोल किया था। फिल्म को सूरज बड़जात्या ने ही निर्देशित किया। इस तरह से नील का बचपन का सपना पूरा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Neil Nitin Mukesh Family Spend One Fourth Monthly Budget For Salman Khan Film
नील नितिन मुकेश - फोटो : इंस्टाग्राम @neilnitinmukesh
अब भी जारी है स्ट्रगल
हाल ही में दिए गए एक और इंटरव्यू में नील ने बताया कि उन्होंने अब तक 30 से अधिक फिल्में की हैं। लेकिन उनका स्ट्रगल अब भी जारी है। नील ने तो यहां तक कहा है कि उनके रंग के कारण फिल्मों में उन्हें कास्ट नहीं किया जाता है। शायद उनके लुक के हिसाब से अब फिल्में नहीं बनती होंगी। 
विज्ञापन
Neil Nitin Mukesh Family Spend One Fourth Monthly Budget For Salman Khan Film
हिसाब बराबर में नजर आएंगे नील नितिन मुकेश - फोटो : इंस्टाग्राम@neilnitinmukesh
हिसाब बराबर में सराहे गए नील
कुछ समय पहले ओटीटी फिल्म 'हिसाब बराबर' नील ने नेगेटिव रोल किया था। इस फिल्म में आर. माधवन और कीर्ति कुल्हारी भी नजर आए। फिल्म में नील नितिन मुकेश के काम को भी सराहा गया है। आगे भी वह इसी तरह की अलग फिल्में करना चाहते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed