राज और डीके द्वारा निर्मित और निर्देशित ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' का प्रीमियर अगस्त में नेटफ्लिक्स पर हुआ था। यह 90 के दशक पर आधारित था। सीरीज में गुलाबगंज शहर में प्यार और मासूमियत को दर्शाते हुए अपराध की दुनिया दिखाई गई थी, जहां रोमांस, हंसी और पागलपन था। इस सीरीज को दर्शकों से खूब प्यार मिला। वहीं अब, नेटफ्लिक्स ने आज गुरुवार, 28 दिसंबर को शो के दूसरे सीजन की घोषणा की।
Guns & Gulaabs 2: फिर आतंक फैलाने आ रहे राजकुमार राव-दुलकर सलमान, प्रोमो के साथ हुआ 'गन्स एंड गुलाब 2' का एलान
नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो साझा करते हुए 'गन्स एंड गुलाब्स' के दूसरे सीजन की घोषणा की। नेटफ्लिक्स ने गाने 'धोखा' का संगीत वीडियो साझा किया, जिसमें पाना टीपू (राजकुमार राव), फैमिली मैन अर्जुन (दुलकर सलमान), जुगनू (आदर्श), 4 कट आत्मा राम (गुलशन) की अब तक की यात्रा और गैंग की 'गन्स एंड गुलाब' में वापसी दिखाई गई है। नेटफ्लिक्स ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'खाली हाथ नहीं, गन्स एंड गुलाब्स का नया सीजन लेकर आए हैं। गन्स एंड गुलब्स सीजन 2 सिर्फ नेटफ्लिक्स पर आ रहा है।'
A post shared by Netflix India (@netflix_in)
Sonam kapoor: इन बॉलीवुड बालाओं ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से फैंस को किया हैरान, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल
सीरीज के पहले भाग में राजकुमार राव, दुलकर सलमान, आदर्श गौरव और गुलशन देवैया नजर आए थे, जिन्होंने इसके दूसरे सीजन में भी वापसी की है। दर्शक इस खबर के बाद से सोशल मीडिया पर अपना उत्साह साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वह पूरी गैंग का और इंतजार नहीं कर सकते। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि वह राजकुमार राव समेत सीरीज के सभी कलाकार को दोबारा साथ देखने के लिए उत्साहित है।
Sajid Khan: 'अभी हम जिंदा हैं', मौत की खबरों पर फिल्ममेकर साजिद खान ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो साझा कर बताया सच
राज और डीके की नेटफ्लिक्स सीरीज चार असामान्य पुरुषों पर केंद्रित है, जो काल्पनिक शहर गुलाबगंज में रहते हैं। शो के सेट पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने हाल ही में दिए एक बयान में राजकुमार राव के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि हम यह देखने के लिए शायद ही इंतजार कर सकते हैं कि पावरहाउस कलाकार राजकुमार राव दूसरे सीजन में घातक गैंगस्टर के रूप में क्या लेकर आएंगे।
Shah Rukh Khan: 'डंकी' से लेकर 'स्वदेस' तक शाहरुख की इन फिल्मों में दिखा था देशभक्ति का अलग रंग और खास जज्बा
'गन्स एंड गुलाब्स' दर्शकों को एक रोमांचक यात्रा पर ले गई थी। सीरीज में दर्शकों को कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा और थ्रिलर सबकुछ मिला है। सीरीज की कहानी 90 के दशक के क्राइम पर आधारित थी। 'गन्स एंड गुलाब्स 2' राव और राज-डीके का तीसरा सहयोग है। राजकुमार ने पहले कहा था कि उन्हें फिल्म निर्माण जोड़ी के साथ काम करने में मजा आया, क्योंकि वे हमेशा कुछ नया और अनोखा लेकर आते हैं। 'गन्स एंड गुलाब्स 2' की रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है।
KWK 8: करण जौहर के बेटे का नाम लेने पर असहज हो जाते हैं सैफ, तैमूर की इस आदत को बदलना चाहते हैं छोटे नवाब