फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉम्बे बेगम्स: नेटफ्लिक्स ने बाल आयोग को सौंपा जवाब, सीरीज के कई आपत्तिजनक सीन पर जताई गई थी आपत्ति

Sat, 13 Mar 2021 10:14 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 13 Mar 2021 10:14 AM IST
विज्ञापन
Netflix Responds To Ncpcr over inappropriate portrayal of children in Bombay Begums
Bombay Begums - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नेटफ्लिक्स ने अपनी नयी वेब सीरीज ‘बॉम्बे बेगम्स’ में बच्चों को गलत ढंग से दिखाए जाने के मामले में शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) को अपना जवाब सौंप दिया।एनसीपीसीआर ने बृहस्पतिवार को नेटफ्लिक्स से कहा था कि वह अपनी बेब सीरिज की स्ट्रीमिंग पर रोक लगाए क्योंकि इसमें बच्चों को गलत ढंग से दिखाया गया है।

Netflix Responds To Ncpcr over inappropriate portrayal of children in Bombay Begums
बॉम्बे बेगम्स - फोटो : फाइल

आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने भाषा को बताया कि नेटफ्लिक्स के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने उनसे मुलाकात की और लिखित स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा, ‘‘इस सीरीज को हटाना ही पड़ेगा। इसमें कोई दूसरा रास्ता नहीं है। हमने उन्हें मंगलवार तक का समय दिया है कि नेटफ्लिक्स इस पर विचार कर सके।’’ कानूनगो के मुताबिक, नेटफ्लिक्स के नीति प्रमुख ने आग्रह किया है कि इस ओटीटी प्लेटफार्म के वरिष्ठ पदाधिकारी एक बार एक आयोग से मिलना चाहेंगे। अब मंगलवार को यह बैठक होगी।

Netflix Responds To Ncpcr over inappropriate portrayal of children in Bombay Begums
बॉम्बे बेगम्स - फोटो : फाइल

उधर, हंसल मेहता और प्रीतीश नंदी जैसे प्रमुख फिल्मकारों ने इस वेब सीरीज को लेकर एनसीपीसीआर की आपत्ति पर सवाल खड़े किए और कहा कि यह फिल्मकारों की रचनात्मक स्वतंत्रता पर एक और हमला है। मेहता ने ट्वीट किया, ‘‘क्या ये लोग अपना पूरा समय ओटीटी के शो को देखने में बिताते हैं या फिर बाल अधिकारों के लिए काम भी करते हैं?’’ निर्देशक अनुभव सिन्हा ने मेहता के ट्वीट पर जवाब देते तंज किया, ‘‘वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हम अपना काम नहीं कर रहे हैं।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
Netflix Responds To Ncpcr over inappropriate portrayal of children in Bombay Begums
बॉम्बे बेगम्स - फोटो : फाइल

नंदी ने ट्वीट कर सवाल किया, ‘यह सब कब रुकेगा? क्या पूरी रचनात्मक स्वतंत्रता बंधक चुकी है?’’बहरहाल, फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने एनसीपीसीआर के कदम का बचाव करते हुए कहा कि नाबालिगों को ‘ड्रग, हिंसा’ से जोड़कर दिखाना ‘अपराध’ है। नेटफ्लिक्स को भेजे नोटिस में एनसीपीसीआर ने कहा था कि वह 24 घंटे के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट दे और ऐसा नहीं करने पर उसके खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Netflix Responds To Ncpcr over inappropriate portrayal of children in Bombay Begums
बॉम्बे बेगम्स - फोटो : फाइल

आयोग ने कहा था कि वेब सीरीज में बच्चों को गलत ढंग से दिखाया गया है तथा ऐसी सामग्री से न सिर्फ युवाओं की सोच दूषित होगी बल्कि बच्चों का उत्पीड़न बढ़ेगा। दरअसल, आयोग के पास एक शिकायत आई थी कि इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि नाबालिगों का यौन गतिविधि और मादक पदार्थों के सेवन में संलिप्त होना आम बात है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed