{"_id":"604b726bd1aecd08dc2defce","slug":"salman-khan-s-ex-girlfriend-somy-ali-reveals-that-i-was-raped-when-i-was-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली का हैरान करने वाला खुलासा, बोलीं- 14 साल की उम्र में पाकिस्तान में हुआ था यौन शोषण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली का हैरान करने वाला खुलासा, बोलीं- 14 साल की उम्र में पाकिस्तान में हुआ था यौन शोषण
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 13 Mar 2021 09:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोमी अली और सलमान खान
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। 90 के दशक में सलमान खान और एक्ट्रेस सोमी अली के अफेयर की चर्चा हर तरफ रहती थी। लेकिन फिर दोनों का रिश्ता टूट गया था। अब सोमी अली 'नो मोर टीयर्स' नाम से एनजीओ चलाती हैं और हाल ही में उन्होंने ऐसा खुलासा किया है। जिसे सुनकर सभी हैरान हो गए हैं।
2 of 5
सोमी अली
- फोटो : Instagram
सोमी अली ने एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया है कि जब वो 5 और 9 साल की थीं, तब उनका यौन शोषण हुआ था और 14 की उम्र में उनका रेप भी किया गया था। उन्होंने इस बारे में बताते हुए कहा कि, 'मेरा पहला यौन शोषण पाकिस्तान में हुआ था। उस वक्त मैं 5 साल की थी। सर्वेंट क्वार्टर में 3 घटनाएं हुईं। मैंने मम्मी-पापा को इसके बारे में बताया। एक्शन भी लिया गया था। लेकिन मेरे माता-पिता ने मुझसे कहा था कि बेटा ये किसी को बताना नहीं। मेरे दिमाग में यह कई सालों तक रहा। मैं सोच रही थी कि क्या मैंने कुछ गलत किया था? मैंने अपने पैरेंट्स को क्यों बताया? पाकिस्तान और भारत की संस्कृति बहुत ही छवि आधारित है। वे मुझे सुरक्षा दे रहे थे, लेकिन मैं इसे समझ नहीं पाई। 9 साल की उम्र में फिर ऐसी ही घटना हुई और फिर 14 की उम्र में भी।'
3 of 5
सलमान खान और सोमी अली
- फोटो : ट्विटर
बता दें कि साल 2007 में सोमी ने 'नो मोर टीयर्स' नाम की संस्था की शुरुआत की थी। जो घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की मदद करती है। पिछले 14 सालों में उनकी संस्था ने हजारों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोमी अली
इसके पहले दिए एक इंटरव्यू में सोमी ने बताया था कि, 'मैंने 16 साल की उम्र में सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' देखी थी और मुझे लगा कि इसी आदमी से मुझे शादी करनी है। मैंने मां से कहा कि मैं कल भारत जा रही हूं। मैंने अपनी मां से बहुत जिद की। मुंबई में हमारे एक रिश्तेदार थे। मैंने उनसे मिलने और ताजमहल देखने का बहाना बनाकर भारत जाने के लिए अपने माता-पिता को राजी कर लिया। फिर मैं पाकिस्तान में कुछ दिन रुकने के बाद मुंबई पहुंच गई।'
विज्ञापन
5 of 5
सोमी अली, सलमान खान और ऐश्वर्या राय
सोमी ने कहा था कि, 'मैंने कई सालों से सलमान खान से कोई बातचीत नहीं की। कई बार लोग आपकी जिंदगी में आते हैं और आपको उनसे सीख मिलती है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। एक वक्त ऐसा भी आता है जब जिंदगी में आगे बढ़ जाना चाहिए।' कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय की वजह से सलमान-सोमी का रिश्ता टूट गया था। सलमान ऐश्वर्या को पसंद करने लगे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।