फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘थॉर’की एक्सट्रैक्शन के अलावा नेटफ्लिक्स का ये है अप्रैल का पिटारा, कनन गिल का शो भी शामिल

Mon, 30 Mar 2020 07:59 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 30 Mar 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
Netflix show Money Heist 4 Coffee and Kareem Sergio Extraction Yours Sincerely and Hasmukh will release in april
Money Heist 4, Extraction, Sergio - फोटो : amar ujala mumbai

कोरोना महामारी से भले ही पूरी दुनिया प्रभावित हो, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर इसका असर अभी खास देखने को नहीं मिल रहा है। वायरस के डर को दरकिनार करते हुए और घर में बैठे दर्शकों की पसंद का ख्याल रखते हुए, दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म में से एक नेटफ्लिक्स ने अपने अप्रैल के महीने का पूरा खाका तैयार कर लिया है। आइए आपको बताते हैं कि अगले महीने में कौन सी फिल्में और वेब सीरीज आपका इंतजार कर रही हैं।


 
फिल्म/ वेब सीरीज/शॉर्ट फिल्म तारीख ओटीटी प्लेटफॉर्म
मनी हाइस्ट : पार्ट 4  3 अप्रैल नेटफ्लिक्स
कॉफी एंड करीम 3 अप्रैल नेटफ्लिक्स
सर्जियो 17 अप्रैल नेटफ्लिक्स
एक्सट्रैक्शन 24 अप्रैल नेटफ्लिक्स
योर्स सिंसेरली, कनन गिल 24 अप्रैल नेटफ्लिक्स
हसमुख  --- नेटफ्लिक्स

 

Netflix show Money Heist 4 Coffee and Kareem Sergio Extraction Yours Sincerely and Hasmukh will release in april
Money Heist 4 - फोटो : amar ujala mumbai

मनी हाइस्ट : पार्ट 4 (वेब सीरीज) 
बैंकों में होने वाली चोरियों की योजना बनाते हुए, और दूसरे दुश्मनों से टक्कर लेते हुए गुजरने वाली ये कहानी अपने चौथे सीजन के साथ लौट रही है। बीते तीन सीजनों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। इसलिए उसके चौथे भाग के लिए दर्शक बहुत ही उत्साहित हैं। इस बार की चोर स्पेन की बैंक में होने वाली है। इसलिए इसको शीर्षक भी स्पेनिश 'ला कासा दे पपेल' दिया गया है। सीरीज की मुख्य भूमिका में कलाकार अल्वारो मोर्ते, एल्बा फ्लोरेस, उर्सुला कॉर्बेरो, जैमी लोरेंते आदि हैं। सीरीज का चौथा सीजन 3 अप्रैल से शुरू होगा।

Netflix show Money Heist 4 Coffee and Kareem Sergio Extraction Yours Sincerely and Hasmukh will release in april
Coffee & Kareem - फोटो : amar ujala mumbai

कॉफी एंड करीम (फिल्म) 
यह फिल्म एक 12 वर्ष की लड़की की कहानी है। वह अपनी मां के नए प्रेमी जेम्स कॉफी को अपनी मां से दूर रखना चाहती है। इसलिए वह जेम्स को डराती है, धमकाती है, और वह हर कोशिश करके देखती है, जिससे जेम्स उसकी मां से दूर रह सके। इस कॉमेडी फिल्म में टेरेंस लिटिल गार्डनहाई, बैटी जिलपिन, किंग बैक, ऐड हेल्म्स, ताराजी पी हेनसन आदि कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का प्रीमियर 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Netflix show Money Heist 4 Coffee and Kareem Sergio Extraction Yours Sincerely and Hasmukh will release in april
Sergio - फोटो : amar ujala mumbai

सर्जियो (फिल्म)
संयुक्त राष्ट्र के राजनयिक सर्जियो विएरा डि मेलो के जीवन पर आधारित यह एक बायोपिक है। इराक की राजधानी बगदाद में जब सर्जियो के घर पर बम धमाका होता है तो उनके घर की दीवारें भी दुर्घटनाग्रस्त हो जाती हैं। यह घटना सर्जियो को भावनात्मक तौर पर भी तोड़ देती है। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में वैगनेर मौरा, ऐना दे आर्मस, ब्रेडली व्हिटफोर्ड, गैरेट दिलाहंट आदि कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 17 अप्रैल को दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
Netflix show Money Heist 4 Coffee and Kareem Sergio Extraction Yours Sincerely and Hasmukh will release in april
Extraction - फोटो : amar ujala mumbai

एक्सट्रैक्शन (फिल्म) 
पहले ढाका के नाम से बनती रही क्रिस हेम्सवर्थ की ये फिल्म अब एक्सट्रैक्शन के नाम से रिलीज होने जा रही है। फिल्म की तमाम शूटिंग भारत में भी हुई है। यह कहानी है कालाबाजारी करने वाले एक निडर व्यक्ति टाइलर रेक की जो एक अपहृत बच्चे को छुड़ाने में पूरी जान लगा देता है। भारतीय दर्शकों के लिए यह इस महीने की बहुप्रतीक्षित फिल्म है क्योंकि इस फिल्म में उनका चहेते स्टार थॉर यानी क्रिस हेम्सवर्थ मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ रणदीप हुड्डा और पंकज त्रिपाठी जैसे  कलाकार भी हैं। इस फिल्म को एवेंजर्स के निर्देशक जो रूसो ने लिखा है और सैम हारग्रेव ने निर्देशित किया है। ये फिल्म 24 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed