फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ से की जा रही सिंगिंग छोड़ने की गुजारिश? इस गाने की वजह से हो रहीं ट्रोल

Fri, 23 Sep 2022 12:34 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 23 Sep 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Netizens Not Happy With Neha Kakkar as she sung Falguni Pathak song O Sajna Users Stars Trolling singer
नेहा कक्कड़ की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/nehakakkar

नेहा कक्कड़ अपनी सिंगिंग के लिए जानी जाती हैं। उनके गाए कई गाने फैंस की फेवरेट लिस्ट में शुमार रहते हैं। मगर, अचानक इस वक्त सोशल मीडिया का माहौल उनके विरोध में जाता दिख रहा है। कोई उनकी सिंगिंग पर बैन लगाने की बात कर रहा है तो कोई खुद नेहा से सिंगिंग छोड़ने की गुजारिश करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, कुछ यूजर्स तो सिंगर को जेल भेजने तक की बात कर रहे हैं! आखिर चहेती गायिका के प्रति इस कदर गुस्सा क्यों फूट पड़ा है? आइए जानते हैं...

Netizens Not Happy With Neha Kakkar as she sung Falguni Pathak song O Sajna Users Stars Trolling singer
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में नेहा कक्कड़ ने 90 के दशक की हिट पॉप सिंगर फाल्गुनी पाठक का पॉपुलर गाना 'मैंने पायल है छनकाई' रिक्रिएट किया है। एक तरफ कुछ लोगों को यह गाना बेहद पसंद आ रहा है, वहीं, कुछ लोग नेहा से खफा हैं। खासकर नेहा ने इस गाने को रिक्रिएट करके फाल्गुनी के फैन क्लब को बेहद निराश कर दिया है। इस गाने में नेहा की आवाज की लोग खूब आलोचना कर रहे हैं और उन्हें 90 के दौर के इस हिट क्लासिक सॉन्ग को बरबाद करने के लिए जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। 

Netizens Not Happy With Neha Kakkar as she sung Falguni Pathak song O Sajna Users Stars Trolling singer
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में नेहा कक्कड़ के इस गाने को टी-सीरीज के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया। गाने को सुनने के बाद यूजर्स नेहा से नाराज नजर आ रहे हैं। यूजर नेहा पर उनके बचपन की फेवरेट म्यूजिकल यादों को खत्म करने का आरोप लगा रहे हैं। एक यूजर ने इस रीक्रिएट सॉन्ग के रिस्पॉन्स में लिखा, 'मैं गानों के रीमेक बनाए जाने के खिलाफ नहीं हूं अगर वो श्रेया घोषाल की आवाज में जैसे एक दो तीन गाने का बनाया गया था। लेकिन नेहा कक्कड़ की आवाज ने तो कान के पर्दे ही फाड़ दिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Netizens Not Happy With Neha Kakkar as she sung Falguni Pathak song O Sajna Users Stars Trolling singer
नेहा कक्कड़ - फोटो : Social media

नेहा कक्कड़ के इस गाने से यूजर्स काफी नाराज हैं और काफी नेगेटिव कमेंट्स कर रहे हैं। एक एक अन्य यूजर ने लिखा, '90 का एक और खूबसूरत गाना बर्बाद कर दिया। आपके पास कुछ ऑरिजनल नहीं है तो प्लीज इस इंडस्ट्री को छोड़ दीजिए।' बता दें कि नेहा कक्कड़ द्वारा रिक्रिएट किए गए मैंने पायल है गाने के वीडियो में वह खुद परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। नेहा के साथ बिग बॉस फेम प्रियांक और धनश्री वर्मा भी थिरकते नजर आ रहे हैं। इस गाने को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए नेहा कक्कड़ ने कैप्शन में प्रियांक को सॉरी बोलते हुए धनीश्री और अपनी परफॉर्मेंस को हिट बताया है और गर्ल पावर की बात कही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed