फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movies-Web Series On Holi 2022: इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज, होली पर मिलेगा मनोरंजन का डबल डोज

Fri, 18 Mar 2022 07:57 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 18 Mar 2022 07:57 AM IST
विज्ञापन
new movies and web series release on holi 2022
होली पर फिल्में और वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

होली का त्योहार आने में अब बिल्कुल समय नहीं बचा है। त्योहार के मौके पर ज्यादातर लोग घर में परिवार के साथ रहना पसंद करते हैं। अब त्योहार में अगर एंटरटेनमेंट का तड़का लग जाए तो छुट्टी का मजा दोगुना हो जाता है। होली के आस-पास फिल्म और वेब सीरीज प्रेमियों के लिए कई सीरीज और फिल्में आने वाली हैं, जिन्हें आप छुट्टी पर घर बैठे परिवार और दोस्तों के साथ देख सकते हैं। इस हफ्ते विद्या बालन की जलसा से लेकर हॉलीवुड फिल्म डीप वॉटर तक कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जिनमें आपको मनोरंजन का डबल डोज मिलेगा।



 
new movies and web series release on holi 2022
जलसा - फोटो : सोशल मीडिया

जलसा
विद्या बालन और शेफाली शाह की फिल्म जलसा होली के दिन 18 मार्च को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म एक सोशल ड्रामा और थ्रिलर है, जो दो क्लास के बीच की खाई को दिखाएगी। जलसा के डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी हैं, जिन्होंने विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' को डायरेक्ट किया था। इसमें शेफाली मां और विद्या बालन पत्रकार के किरदार में नजर आएंगी।

new movies and web series release on holi 2022
ब्लडी ब्रदर्स - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लडी ब्रदर्स
ब्लडी ब्रदर्स भी 18 मार्च को होली के दिन रिलीज होने वाली है। इस वेब सीरीज को शाद अली ने डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी दो भाइयों के एक्सीडेंट पर आधारित है। इसकी कहानी में दिखाया  गया है कि एक्सीडेंट के पूरे केस को कैसे कवर किया जाता है। इस क्राइम बेस्ड वेब सीरीज में जीशान आयूब, जयदीप अहलावत और श्रुति सेठ लीड रोल में हैं। ये सीरीज जी 5 पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
new movies and web series release on holi 2022
बच्चन पांडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बच्चन पांडे
अक्षय कुमार और कृति सेनन स्टारर फिल्म बच्चन पांडे भी होली के दिन यानि 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार गैंगस्टर के रोल में हैं और कृति सेनन गैंगस्टर पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाती दिखेंगी। फिल्म में अक्षय और कृति के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और अरशद वारसी भी लीड रोल में हैं। 

विज्ञापन
new movies and web series release on holi 2022
डीप वॉटर - फोटो : सोशल मीडिया

डीप वॉटर
इस फिल्म की कहानी पेट्रीसिया हाईस्मिथ के नॉवेल डीप वॉटर पर आधारित है। ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। जिसमें बेन अप्लेक और ऐना दे आरमस एक कपल के रुप में दिखाई देंगे। इस फिल्म को 18 मार्च को रिलीज किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed