Holi 2022: शादी के बाद पहली बार ये स्टार कपल्स साथ मनाएंगे होली, एक-दूसरे को लगाएंगे प्यार का रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने बीते साल 9 दिसंबर को राजस्थान में बेहद ही शाही अंदाज में शादी रचाई थी। शादी के बाद कटरीना और विक्की अपने हर त्योहार को साथ मनाने की कोशिश करते हैं और ये उनकी पहली होली होगी। इस बार दोनों पहली बार पति-पत्नी की तरह साथ होली मनाएंगे।
करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा
इस लिस्ट में करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा का नाम भी शामिल है। दोनों ने वैलेंटाइन वीक शुरू होने से पहले यानी 5 फरवरी को गोवा में शादी रचाई थी। इसके बाद से ही दोनों अक्सर रोमांटिक होते हुए नजर आते हैं। वहीं, शादी के बाद दोनों साथ में पहली बार होली मनाने वाले हैं। इसी वजह से दोनों के लिए ये होली काफी ज्यादा स्पेशल होगी।
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 11 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 15 नवंबर 2021 को शादी रचाई थी। दोनों ने डेटिंग लाइफ में कई त्योहार एक-साथ मनाए हैं, जिसमें होली भी शामिल है। लेकिन ये पहली होली है, जिसे राजकुमार राव और पत्रलेखा पति-पत्नी के रूप में साथ में मनाने वाले हैं। दोनों के लिए ये होली काफी स्पेशल है।
यामी गौतम और आदित्य धर बॉलीवुड जगत के सीक्रेट कपल रह चुके हैं। दोनों ने बेहद ही गुपचुप तरीके से बीते साल 4 जून को शादी रचाई थी। यामी ने सोशल मीडिया पर अपनी और आदित्य की तस्वीरें शेयर कर शादी की खुशखबरी दी थी। यामी और आदित्य भी पहली बार पति-पत्नी के रूप में साथ में होली खेलते हुए दिखाई देंगे।