फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dasvi New Song: अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं का नया गाना रिलीज, गंगा राम ने 'ठान लिया' पूरा करेंगे अधूरा सपना

Fri, 01 Apr 2022 03:55 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 01 Apr 2022 03:55 PM IST
विज्ञापन
new song Than Liya from Abhishek Bachchan film Dasvi has been released
दसवीं फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म दसवीं के प्रमोशन  में जुटे हैं। दसवीं एक ऐसे शख्स की कहानी है जो भष्टाचार में लिप्त होकर जेल जाता है और फिर जेल से ही दसवीं की परीक्षा देता है। अभिषेक बच्चन इन दिनों इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा में है। इसी बीच मेकर्स ने अपकमिंग फिल्म दसवीं का नया गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने का नाम है 'ठान लिया।'


 
new song Than Liya from Abhishek Bachchan film Dasvi has been released
फिल्म दसवीं - फोटो : social media

इस गाने में अभिषेक बच्चन दसवीं क्लास की परीक्षा के लिए पढ़ाई  करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाने में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन दिन-रात एक करके मेहनत से अपना सारा ध्यान परीक्षा के लिए लगा रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी लांच किया जा चुका है। जिसमें अभिषेक बच्चन दमदार भूमिका में दिखाई दिए थे।

new song Than Liya from Abhishek Bachchan film Dasvi has been released
दसवीं - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन के अलावा इस फिल्म में यामी गौतम एक सख्त पुलिस ऑफिसर की भूमिका में और निमरत कौर अभिषेक बच्चन की पत्नी और बिमला देवी के किरदार में नजर आएंगी। ट्रेलर में अभिषेक का लुक काफी कमाल लगा है और वह अपने सपने को लेकर डेडिकेशन के साथ पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
new song Than Liya from Abhishek Bachchan film Dasvi has been released
दसवीं फिल्म - फोटो : Instagram @nimratofficial

इस फिल्म में एक ऐसे मुख्यमंत्री गंगाराम की कहानी दिखाई गई है, जो भ्रष्टाचार के बाद जेल चला जाता है। वहां उसके तौर-तरीके से सभी उसपर हंसते हैं और उसे गंवार भी कहने लगते हैं। ये बात गंगाराम  को बहुत बुरी लगती है और वह दसवीं की परीक्षा देने की ठान लेता है और अपने अधूरे सपने को पूरा करने में जुट जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed