{"_id":"5e0c96338ebc3e8812751913","slug":"new-year-2020-shah-rukh-khan-and-gauri-khan-celebrates-new-year-with-bollywood-stars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान ने इस अंदाज में मनाया नए साल का जश्न, मन्नत में लगा सितारों का मेला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान ने इस अंदाज में मनाया नए साल का जश्न, मन्नत में लगा सितारों का मेला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shah rukh Khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान चारों ओर खुशी का माहौल है। सभी एक दूसरे को नए साल की बधाई दे रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने नए साल के मौके पर अपने यहां पार्टी का आयोजन रखा। उनकी इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे। सभी ने शाहरुख और गौरी खान की इस पार्टी में काफी मस्ती की।
अपने घर हुई पार्टी की तस्वीरों को गौरी खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। गौरी खान ने पार्टी की ढेर सारी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इन तस्वीरों में अभिनेता संजय कूपर, उनकी पत्नी महिप कपूर,अभिनेत्री रवीना टंडन और अनन्या पांडे सहित बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। इन तस्वीरों में शाहरुख और गौरी के बेटे आर्यन खान, अबराम खान और बेटी सुहाना खान भी दिखाई दिए।
संजय कपूर ने शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। शाहरुख खान के घर हुई नए साल की इस पार्टी की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन सभी सितारों के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट कर नए साल की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। महानायक अमिताभ बच्चन ने परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीर शेयर की। जिसमें जया बच्चन, नव्या नवेली नंदा, अगस्त्य नंदा और आराध्या बच्चन हैं। अमिताभ ने कैप्शन में लिखा- 'वर्ष नव हर्ष नव जीवन उत्कर्ष नव'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virat, anushka
- फोटो : social media
अनुष्का ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए एक तस्वीर शेयर की जिसमें विराट कोहली, सैफ अली खान, करीना कपूर, वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल हैं। ये सभी सितारे इन दिनों स्विटजरलैंड में हैं। सारा अली खान ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कई तस्वीरें शेयर की जिसमें वो मंदिर, गुरुद्वारे और चर्च में खड़ी नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- 'एक और साल, एक और गिफ्ट, भगवान और सभी लोगों का शुक्रिया।'
विज्ञापन
5 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर नए साल का जश्न मनाने के लिए इटली के रोम में हैं। उन्होंने पति आनंद आहूजा के साथ लिपलॉक करते हुए वीडियो शेयर किया। शाहरुख खान ने अपने सभी फैंस के लिए दुआएं मांगते हुए उन्हें नए साल पर शुभकामनाएं दीं। सुष्मिता सेन ने ये तस्वीर शेयर की जिसमें उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और दोनों बेटियां रेने और अलीशा हैं। तापसी पन्नू नए साल का जश्न मनाने के लिए मॉरीशस में हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए नए साल की शुभकामानएं दी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।