फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के ये कपल इस जगह मना रहे हनीमून, किसी ने की चुपके से शादी तो किसी ने खर्च किए करोड़ों

Mon, 14 May 2018 03:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 14 May 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
Newlywed Bollywood 4 couple enjoying honeymoon in these places
Himesh and Sonam
बॉलीवुड में इस साल कई बड़े स्टार्स शादी के बंधन में बंधे। जिसमें सोनम कपूर से लेकर नेहा धूपिया की शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी। एक ओर जहां सोनम ने खूब धूमधाम से शादी रचाई तो वहीं नेहा धूपिया ने चुपके से। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये न्यूली वेड कपल हनीमून कहा मना रहे हैं। 
Newlywed Bollywood 4 couple enjoying honeymoon in these places
sonam kapoor
सोनम-आनंद 
शादी के वक्त से ही ऐसी खबरें आ रही थीं कि सोनम अगले 5 महीने तक हनीमून पर नहीं जाएंगी। इसके पीछे की वजह सोनम के पेडिंग प्रोजेक्ट हैं। सूत्रों की मानें तो शादी के बाद सोनम शैली धर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की शूटिंग पूरी करेंगी। इसके साथ ही 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म का प्रमोशन और उसके बाद दलकीर सलमान के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगी। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इन कामों को पूरा करने के बाद सोनम और आनंद हनीमून के लिए अक्टूबर-नवंबर के करीब जाएंगे। फिलहाल सोनम कपूर इस वक्त कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने गई हैं।
Newlywed Bollywood 4 couple enjoying honeymoon in these places
Milind Soman
मिलिंद- अंकिता
25 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी कर मिलिंद सोमन ने सनसनी मचा दी थी। मिलिंद और अंकिता की शादी को जल्द ही एक महीना होने वाला है। इन दोनों के हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह कपल इन दिनों मऊ आयरलैंड के 'हवाई' में हनीमून मना रहे हैं। इन तस्वीरों को मिलिंद सोमन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह अंकिता संग बीच पर मस्ती करते हुए दिखाई दिए।
 

 

Landed in Honolulu and walked to Pearl Harbor before taking the flight to Maui 😊😊 #keepmoving

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Newlywed Bollywood 4 couple enjoying honeymoon in these places
हिमेश - फोटो : SELF
हिमेश- सोनिया
हिमेश रेशमिया ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से 11 मई को शादी की थी। शादी के तुरंत बाद ही न्यूलीवेड कपल हनीमून के लिए दुबई गए हैं। हिमेश ने गुपचुप शादी की थी। शादी की पहली तस्वीर हिमेश ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Newlywed Bollywood 4 couple enjoying honeymoon in these places
neha dhupia
नेहा-अंगद
नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से गुपचुप शादी करके सनसनी मचा दी थी। शादी की जानकारी नेहा ने ट्वीट करके दी थी। शादी के बाद नेहा और अंगद एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। जिसके बाद ऐसी खबरें आईं कि ये कपल हनीमून पर यूएस गया है। हालांकि कुछ देर पहले नेहा धूपिया ने ट्वीट किया कि वह हनीमून पर नहीं बल्कि एक चैरिटी इवेंट में गई हैं। 
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed