बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
पिता बना ये अभिनेता, पत्नी को अक्षय ने दिए प्याज वाले झुमके और श्रद्धा का लुक वायरल, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय ने दिए ट्विंकल को प्याज वाले झुमके
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को एक अनोखा तोहफा दिया है। जिसकी तस्वीर ट्विंकल ने अपेन आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा की है। अक्षय ने ट्विंकल को तोहफे में प्याज के झुमके दिए हैं। ट्विंकल ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे पार्टनर द कपिल शर्मा शो में परफॉर्म कर वापस आए और उन्होंने कहा ये झुमके वे करीना को दिखा रहे थे। तो मुझे लगा कि वह ज्यादा प्रभावित नहीं हुई होगी, लेकिन मुझे लगा कि तुम्हें यह पसंद आएंगे इसलिए मैं ये तुम्हारे लिए ले आया। कई बार छोटी और साधारण चीजें भी आपका दिल जीत लेती हैं।' गौरतलब है कि ट्विंकल ने कुछ दिन पहले ही प्याज के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी।
A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on
कटरीना पहुंची गांव
I stan to pure heart, miss Kay angel with wings #katrinakaif pic.twitter.com/9fBvVcG91K
अभिनेत्री कटरीना कैफ मध्यप्रदेश के धार जिले में पहुंचीं। यहां कटरीना मियांपुरा गांव में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पहुंची थीं। कटरीना को गांव में देख ग्रामीण और स्कूली बच्चे बाग-बाग हो गए। धार जिले के ग्रामीण अंचल में एजुकेट गर्ल नामक संस्था के द्वारा मध्यप्रदेश सरकार के साथ मिलकर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बालिका शिक्षा के कार्यों की समीक्षा करने कटरीना कैफ यहां पहुंची थीं। इस दौरान कटरीना के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही थी।
उतरन फेम एक्टर बने पिता
टीवी सीरियल उतरन फेम एक्टर गौरव बजाज पापा बन गए हैं। गौरव की पत्नी साक्षी शौरवानी ने 11 दिसंबर को इंदौर में बेटे को जन्म दिया। गौरव ने बताया कि बेटे के जन्म से वो बेहद खुश हैं। फिलहाल वो और पत्नी साक्षी बेटे को जूनियर बजाज कहकर पुकार रहे हैं। बता दें कि गौरव और साक्षी 7 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। 10 दिसबंर को कपल ने मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इसी के साथ गौरव ने पत्नी संग कई फोटोज भी शेयर की हैं।
A post shared by GAURAV S BAJAJ (@gauravsbajaj) on
अंदाज अपना-अपना के सीक्वल में रणबीर-रणवीर की जोड़ी
साल 1990 में आई सलमान खान और आमिर खान की फिल्म 'अंदाज अपना अपना' को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब मेकर्स इसका सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं। निर्देशक राजकुमार संतोषी फिल्म के सीक्वल में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को लेने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए राजकुमार संतोषी दोनों अभिनेताओं से बात कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों से बात नहीं की गई है। गौरतलब है कि 1990 में बनी इस फिल्म में सलमान और आमिर की जोड़ी देखने को मिली थी। वहीं रवीना टंडन और करिश्मा कपूर भी मुख्य भूमिका में थीं।