बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
मनोहर पर्रिकर की बायोपिक से लेकर महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोहर पर्रिकर पर बनेगी फिल्म
बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक्स बनाने का चलन चल रहा है। पिछले कुछ समय से राजनेताओं के ऊपर भी बायोपिक्स बन रही हैं। चाहे हम बात करें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की या वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की। इस कड़ी में अब एक नाम और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर का भी जुड़ गया है। सूत्रों के मुताबिक गो गोवा बॉलीवुड प्रोडक्शन ने पर्रिकर के बेटे उत्पल से डिस्कशन के बाद उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने के अधिकार हासिल कर लिए हैं। मेकर्स अगले साल दिसंबर में स्वर्गीय पर्रिकर के जन्मदिवस पर इस फिल्म को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। इस फिल्म को हिंदी और कोंकणी में रिलीज किया जाएगा।
ये है अनिल कपूर का फिटनेस सीक्रेट
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपनी फिटनेस से नौजवालों को भी मात देते हैं। हाल ही में अनिल ने अपनी फिटनेस का राज बताया है। अनिल कपूर ने बताया कि, 'मेरे ट्रेनर मेरे वर्कआउट्स को निरंतर बदलते रहते हैं ताकि मेरा शरीर किसी एक विशेष व्यायाम में बेहद सहज न हो पाए। लेकिन उद्देश्य कार्डियो और वेट ट्रेनिंग के बीच एक बेहतर संतुलन रखना है।' आगे अनिल ने बताया कि, 'मैं कोई विशेष डायट प्लान का पालन नहीं करता। मैं वही खाता हूं जो मेरे शरीर के लिए उपयुक्त होता है और आमतौर पर यह स्वास्थ्यवर्धक और सादा खाना होता है।'
वरुण धवन ने किया कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ डांस
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ वीडियोज साझा की हैं। इन वीडियोज में वो कुछ बच्चों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। दरअसल वरुण कैंसर सर्वाइवर किड्स के एक इवेंट होप 2019 में पहुंचे थे। जहां उन्होंने बच्चों के साथ स्टेज पर डांस भी किया। वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बच्चों के साथ डांस और मस्ती का वीडियो शेयर किया है। वहीं वरुण के एक फैन पेज ने भी इस वीडियो को शेयर किया है।
A post shared by VARUN DHAWAN (@varun_ki_fan_16) on
महिला अपराधों पर खुलकर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों हो रहे महिला अपराधों से खासी नाराज नजर आ रही हैं। हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा कि पता नहीं ऐसे लोगों की क्या सोच होती है, यह सब बहुत ही भयंकर है। उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं, अगर ऐसा ही रहा तो अब कोई भी देश की बेटी नहीं बनेगी। इतना ही नहीं उन्होंने निर्भया मामले पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं। इन पर लगाम लगना बेहद जरूरी है। बता दें कि सोनाक्षी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दबंग 3' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।